
देश में बढ़ रहा Omicron का खतरा, सोनू सूद कैसे कर रहे तैयारी?
AajTak
सोनू सूद कहते हैं, ''मैं हमेशा खड़ा हूं. मैं लोगों की मदद कर रहा हूं. मेरा फोन 24 घंटे बजता है. रात में भी बजता है और हम तब भी जवाब देते हैं. जैसा मैंने कहा है देशभर में हमारा कॉन्टैक्ट है. हमारे लोग हैं. हमारा सिस्टम है. किसी भी चीज की जरूरत है तो हम पहुंच सकते हैं.
आजतक एजेंडा 2021 के पहले दिन फिल्म स्टार सोनू सूद इवेंट में नजर आए. सोनू ने इस इवेंट में मॉडरेटर नेहा बाथम से बात की. बातचीत के दौरान सोनू सूद ने बताया कि वह कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रान से निपटने के बारे में बात की. सोनू सूद ने बताया कि उनकी इस नए वेरिएंट से निपटने के लिए उनकी क्या तैयारी है.
More Related News













