
'देश में अराजकता फैलाने का मकसद...', 7 पॉइंट में समझिए पुलिस ने क्यों मांगी संसद कांड के आरोपियों की कस्टडी
AajTak
पुलिस ने कोर्ट में बताया कि, आरोपी ललित ने आगे खुलासा किया है कि वह देश में अराजकता पैदा करना चाहता था, ताकि वे सरकार को अपने अन्यायपूर्ण और अवैध तरीके से मिलने के लिए मजबूर कर सकें. उसने सभी आरोपियों के फोन ले लिए ताकि उनके खिलाफ सबूत नष्ट किए जा सकें और इस हमले के पीछे की बड़ी साजिश को छुपाया जा सके.
संसद भवन में स्मोक अटैक मामले में आरोपी ललित झा को पटियाला हाउस कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कोर्ट को बताया कि, 14 दिसंबर की रात आरोपी ललित झा ने स्थानीय पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था और बाद में उसे स्पेशल सेल को सौंप दिया गया. आरोपी ललित झा को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया. यहां कोर्ट ने उसे 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. ललित से पहले अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था.
पुलिस ने कोर्ट में बताया कि, आरोपी ललित ने आगे खुलासा किया है कि वह देश में अराजकता पैदा करना चाहता था, ताकि वे सरकार को अपने अन्यायपूर्ण और अवैध तरीके से मिलने के लिए मजबूर कर सकें. उसने सभी आरोपियों के फोन ले लिए ताकि उनके खिलाफ सबूत नष्ट किए जा सकें और इस हमले के पीछे की बड़ी साजिश को छुपाया जा सके, अब उसने खुलासा किया कि उसने अपना फोन जयपुर से दिल्ली के रास्ते में फेंक दिया था.
अदालत ने नियुक्त किया वकील बता दें कि शुक्रवार की शाम दिल्ली पुलिस संसद में स्मोक अटैक मामले में आरोपी ललित झा को पटियाला हाउस कोर्ट में लेकर पहुंची थी. यहां अदालत ने ललित के लिए एक वकील नियुक्त किया. बतौर वकील एडीवी उमाकांत कटारिया इसके लिए नियुक्त हुए हैं. उन्हें ही अन्य आरोपियों के लिए भी वकील नियुक्त किया गया था.
कोर्ट में बहस के दौरान क्या बोली पुलिस कोर्ट में बहस के दौरान दिल्ली पुलिस ने कहा कि ललित झा मास्टर माइंड है इसलिए इसकी कस्टडी चाहिए कि पता करना है कि इस साजिश के पीछे कितने लोग थे. दिल्ली पुलिस ने कहा कि सबूतों को इकट्ठा करने के लिए कई राज्य जाना है. साजिश में इस्तेमाल हुए मोबाइल भी रिकवर करने हैं. दिल्ली पुलिस के वकील ने कोर्ट में कहा कि ललित झा को गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया. उसके बाद विस्तृत पूछताछ की गई.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि ललित ने पूरी संलिप्तता का खुलासा करते हुए बताया कि कैसे वो पूरे मामले का मास्टरमाइंड है. दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा कि आरोपी ललित ने इस साजिश का जो मकसद बताया है उसे वो इस कोर्ट में पढ़ना नहीं चाहते हैं. दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि हम उनकी संलिप्तता के दावे और स्वीकारोक्ति की असलियत देखना चाहते हैं. सभी आरोपी एक-दूसरे के संपर्क में कैसे आए इसका भी पता लगाना है.
पुलिस कस्टडी मांगने का आधार:-

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







