
'देश को और इस्लामिक...', मलेशिया की सरकार के किस कदम पर छिड़ा विवाद
AajTak
मलेशिया की संसद में मुफ्ती की शक्तियों को बढ़ाने वाला एक बिल लाया गया है. बिल को प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का समर्थन हासिल है और यह आसानी से संसद में पास हो जाएगा. एक्टिविस्ट्स को डर है कि इससे लोगों के जीवन में मुफ्तियों और सरकार का दखल बढ़ जाएगा.
इस्लामिक देश मलेशिया में एक ऐसा बिल लाया गया है जिससे मुफ्तियों को कानूनी रूप से बाध्यकारी फतवा जारी करने की शक्ति मिल जाएगी. मुफ्ती विधेयक 2024 के पास होने के बाद धार्मिक मामलों पर फतवा अथवा धार्मिक फैसले जारी करने वाले मुफ्तियों की शक्तियां बढ़ जाएंगी और उनकी तरफ से जारी फतवों को मानना कानूनी रूप से बाध्य होगा, उनके फतवों पर किसी तरह की संसदीय निगरानी भी नहीं रहेगी.
इसे लेकर मलेशिया के वकीलों, कुछ इस्लामी नेताओं और धर्मनिरपेक्ष समूहों ने चिंता जताई है. उनका कहना है कि यह विधेयक मुसलमानों पर कठोर सुन्नी रूढ़िवादी नियम लागू करेगा और देश की बहुसांस्कृतिक संरचना के लिए खतरा पैदा करेगा. एक्टिविस्ट का कहना है कि ये कदम मलेशिया को इस्लामीकरण की दिशा की तरफ आगे बढ़ाएगा.
मुफ्ती विधेयक 2024 का उद्देश्य मुफ्तियों की भूमिका को फिर से परिभाषित कर उन्हें कानूनी रूप से बाध्य फतवा जारी करने की शक्तियां देना है. इस विधेयक को मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का समर्थन हासिल है.
मुसलमानों के धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन को लेकर बढ़ा खतरा
मलेशिया का आधिकारिक धर्म सुन्नी इस्लाम है जो शफी संप्रदाय का पालन करता है. नए विधेयक में कहा गया है कि मुफ्ती को सुन्नी इस्लाम के शफी संप्रदाय का ही पालन करना होगा.
नए विधेयक को लेकर इस बात की चिंता जताई जा रही है कि इससे इस्लाम के अन्य संप्रदायों को मानने वाले मुसलमानों की धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन हो सकता है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










