
देर रात धर्मेद्र ने किया ट्वीट, परेशान फैन ने बोला- सो जाओ सर, मिला ये जवाब
AajTak
एक्टर धर्मेद्र को लेकर उनके एक फैन ने चिंता जाहिर की है. धर्मेद्र के देर रात ट्वीट करने पर फेन ने कहा रात को इतनी देर तक जागना ठीक नहीं. जिसको लेकर धर्मेद्र ने अपने फेन को आश्वासन भी दिया कि वह जल्द ही सो जाएंगे.
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को फैंस आज भी बहुत प्यार कर करते हैं. 60 के दशक के कई ऐसे एक्टर्स जिनको लेकर फैंस के बीच अभी भी दीवानगी बरकरार है. उनमें से धर्मेंद भी आते हैं. उनके हर एक पोस्ट, वीडियो को देखने के लिए फैंस उत्सुक रहते हैं. जितना फैंस धर्मेंद्र से प्यार करते हैं उकी उतनी ही केयर भी करते हैं, यह बात तब सामने आई तब ट्विटर पर एक फैन ने धर्मेंद्र को लेकर अपनी चिंता जाहिर की.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












