Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
'दृश्यम 2' के लिए एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, अजय देवगन को मिलेगी 2022 की पहली हिट!

'दृश्यम 2' के लिए एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, अजय देवगन को मिलेगी 2022 की पहली हिट!

AajTak
Monday, November 14, 2022 01:16:38 PM UTC

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' इस शुक्रवार थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. 2015 में 'दृश्यम' के साथ जो थ्रिलर केस शुरू हुआ था, उसकी फाइल फिर से खुल रही है. 'दृश्यम 2' इस साल अजय की तीसरी फिल्म है और पिछली दो फ्लॉप रही हैं. लेकिन एडवांस कलेक्शन के आंकड़े इशारा कर रहे हैं कि अब माहौल बदल सकता है.

अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' कोविड 19 और लॉकडाउन से पहले बॉलीवुड की आखिरी बड़ी हिट थी. रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में अक्षय कुमार की एंट्री वाली 'सूर्यवंशी' में अजय के कैमियो की भी काफी चर्चा हुई और फिल्म बड़ी हिट साबित हुई. लेकिन लॉकडाउन के बाद दोबारा पटरी पर लौट रहे फिल्म बिजनेस में अजय का हिसाब थोड़ा गड़बड़ रहा है. 

2022 में अभी तक अजय की दो फिल्में थिएटर्स में रिलीज हो चुकी हैं और दोनों बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं. लेकिन अब तीसरी फिल्म 'दृश्यम 2' से अजय के पास एक बार फिर से अपनी बॉक्स ऑफिस पावर दिखाने का मौका है. फिल्म की एडवांस बुकिंग 2 अक्टूबर को एक दिन के लिए खोली गई थी और अब रिलीज पास आने पर शनिवार से बुकिंग पूरी तरह शुरू हो चुकी है. अभी तक 'दृश्यम 2' के टिकट जिस तरह बिक रहे हैं, उससे इशारा मिल रहा है कि अजय का, इस साल पहली हिट फिल्म का इंतजार खत्म हो सकता है.

लॉकडाउन के बाद फ्लॉप रहे हैं अजय  कोविड 19 महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के बाद से का रिकॉर्ड थोड़ा उलझा हुआ रहा है. उनके कैमियो वाली 'सूर्यवंशी' 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और RRR तो बड़ी हिट रहीं, लेकिन उनके लीड रोल वाली दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गईं. अप्रैल 2022 में अजय देवगन की 'रनवे 34' थिएटर्स में रिलीज हुई. इसमें अजय एक पायलट के रोल में थे और एक बेहद रिस्की इमरजेंसी लैंडिंग की कहानी थी. फिल्म में अमिताभ बच्चन दमदार सपोर्टिंग रोल में थे. लेकिन इसके बावजूद 'रनवे 34' बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी. 

अक्टूबर में अजय और सिद्धार्थ मल्होत्रा के लीड रोल वाली 'थैंक गॉड' रिलीज हुई. दिवाली के मौके पर रिलीज होने के बावजूद फिल्म को जनता से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला और ये भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. 

'दृश्यम 2' की एडवांस बुकिंग  ऑनलाइन टिकट बुकिंग डाटा पर बेस्ड एक रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार दोपहर तक 'दृश्यम 2' के ओपनिंग डे के लिए 33 हजार से ज्यादा टिकट एडवांस में बिक चुके हैं. इस एडवांस बुकिंग से फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 81 लाख से ज्यादा हो चुका है. यानी मंगलवार सुबह तक फिल्म एडवांस बुकिंग से करीब 1 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लेगी. रिलीज पास आने पर फिल्म की एडवांस बुकिंग और भी तेजी से बढ़ेगी. 'दृश्यम 2' का रिपोर्टेड बजट 40-50 करोड़ के बीच है. ऐसे में अच्छे ओपनिंग कलेक्शन के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग का बेहतर होना बहुत जरुरी है. अभी तक जिस स्पीड से 'दृश्यम 2' की एडवांस बुकिंग बढ़ रही है, उस हिसाब से इसका एडवांस ग्रॉस कलेक्शन 3 करोड़ से 4 करोड़ के बीच हो सकता है. ये फिल्म के लिए एक सॉलिड ओपनिंग कलेक्शन का बेस तैयार करेगा. 

सीक्वल होने का फायदा  लॉकडाउन के बाद थिएटर्स में जा रहे सिनेमा फैन्स में एक पैटर्न देखने को मिल रहा है. दर्शक उन्हीं फिल्मों के लिए एडवांस बुकिंग जमकर करवा रहे हैं जिनकी कहानी से, या स्टार से भरपूर टिकट का दाम पूरा वसूल होने का भरोसा है. 2015 में 'दृश्यम' की कहानी का सस्पेंस जनता को बहुत पसंद आया था और अजय के साथ-साथ फिल्म में तब्बू की जानदार परफॉरमेंस को बहुत तारीफ मिली थी. 'दृश्यम 2' में इन दोनों के साथ अक्षय खन्ना की भी एंट्री हो रही है और इससे दमदार परफॉरमेंस का भरोसा और बढ़ जाता है. पहली फिल्म की कहानी के साथ जनता का कनेक्शन उन्हें दूसरी फिल्म के लिए एक्साइट कर रहा है. इसी वजह से फिल्म को एक दमदार ओपनिंग मिल सकती है. 

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
रणवीर सिंह के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, अमेरिकी नंबर से भेजा था धमकी भरा वॉयस नोट, मांगे थे 10 करोड़

बिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को 10 करोड़ रुपये की मांग करते हुए धमकी दी है. धमकी भरा वॉयस नोट अमेरिकी नंबर से भेजा गया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने प्रोटोकाल के तहत अमेरिका की एजेंसी से संपर्क किया है.

9 करोड़ की टेंशन भूलकर राजपाल ने भतीजी की शादी में जमाई रौनक, चूल्हे पर बनाईं रोटियां, Video

राजपाल यादव अपनी भतीजी की शादी में परिवार के साथ खुशियां मना रहे हैं. यूपी के शाहजहांपुर में आयोजित इस शादी में राजपाल यादव का अलग अंदाज दिखा. वो रोटी बनाते हुए नजर आए. उनका ये वीडियो फैंस के बीच वायरल हो रहा है.

कहां गायब है 'महाभारत की द्रौपदी'? 3 बार सुसाइड की कोशिश-पति ने दिया था ट्रॉमा, झेली तंगी

रूपा गांगुली ने महाभारत शो में द्रौपदी का किरदार निभाकर अपनी पहचान बनाई. उन्होंने हिंदी और बंगाली फिल्मों में काम किया और कई चुनौतियों का सामना किया. पहली शादी टूटने के बाद आर्थिक और मानसिक संघर्षों से गुजरीं. उन्होंने कई बार सुसाइड की कोशिश भी की.

यश ने KGF 2 से खाक कर दिए थे यूट्यूब रिकॉर्ड, Toxic के टीजर से फिर करेंगे धमाका!

यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर आने वाला है. 'KGF' से मिले स्टारडम के बाद ये उनका पहला बड़ा टेस्ट है. यश की पिछली फिल्म 'KGF 2' के टीजर ने यूट्यूब पर व्यूअरशिप के तगड़े रिकॉर्ड बनाए थे. अब 'टॉक्सिक' से भी वैसी ही उम्मीदें की जा रही हैं.

कॉकटेल 2 की कहानी लीक! रश्मिका मंदाना-कृति सेनन बनेंगी लेस्बियन, शाहिद कपूर संग दिखेगा लव ट्रायंगल?

कॉकटेल 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में रश्मिका मंदाना और कृति सेनन लेस्बियन कपल के रोल में नजर आ सकती हैं. मेकर्स ने इसकी स्टोरीलाइन का लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

'द केरल स्टोरी 2' की बढ़ीं मुश्किलें, सर्टिफिकेशन पर उठे सवाल, फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग

'द केरल स्टोरी 2' फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने के बाद केरल राज्य में बवाल शुरू हो गया है. हाई कोर्ट में फिल्म के खिलाफ याचिका दायर की गई है, जिसमें ये साफ लिखा गया है कि केरल की छवि को फिल्म में गलत तरीके से पेश किया जा रहा है.

भारत की इकलौती 'चालबाज' एक्ट्रेस जिन्होंने 27 की उम्र में जीता था BAFTA अवॉर्ड, लहराया परचम

1983 में रोहिणी हत्तांगड़ी ने फिल्म गांधी में बेहतरीन भूमिका निभाकर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का BAFTA अवॉर्ड जीता था. उन्होंने भारतीय सिनेमा को विश्व मंच पर पहचान दिलाई और थिएटर से लेकर फिल्मों तक अपनी अलग पहचान बनाई.

यश के घर में ही 'टॉक्सिक' का बड़ा नुकसान करेगी रणवीर की 'धुरंधर 2'! ये है वजह...

ईद पर ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ का क्लैश दिलचस्प होता जा रहा है. दोनों फिल्में पैन इंडिया रिलीज हैं, दोनों कई भाषाओं में आ रही हैं. इसलिए दोनों का हर जगह मुकाबला लगभग बराबरी का होगा. रणवीर की 'धुरंधर' का साउथ में पुराना रिकॉर्ड यश के लिए खतरा बन सकता है.

एल्विश-जिया के शो पर विवाद, यूजर्स ने बताया घटिया, टास्क देख बोले- इनके पेरेंट्स नहीं देखते क्या?

Engaged Season 2 की बोल्ड और विवादित टास्क्स को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना हो रही है. यूजर्स ने शो को घटिया बताया और इसे बंद करने की मांग की है. इसे एल्विश यादव और जिया शंकर होस्ट करते हैं.

25 साल की हुईं माहिका, हार्दिक पंड्या ने किया ग्रैंड सेलिब्रेशन, रोमांटिक पोस्ट में लिखा- मेरी जिंदगी...

इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह माहिका शर्मा के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं. इसके अलावा वीडियो के बैकग्राउंड में पटाखे जलते हुए दिख रहे है. दोनों का ये वीडियो काफी वायरल है.

करीना कपूर का 'प्रिटी वुमन' मोमेंट, 39 साल पुराने विंटेज गाउन में ढाया कहर, लुक ने उड़ाए सबके होश

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.

'गधे पर बैठाकर जुलूस निकालेंगे', धमकी सुन रो पड़े थे तिग्मांशु, बोले- जया बच्चन ने बचाई जान

फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में अपनी फिल्म 'हासिल' की शूटिंग के दौरान मिली धमकियों और विवादों का खुलासा किया है उन्होंने बताया कि छात्रों ने उन्हें गधे पर बैठाकर सरेआम घुमाने की योजना बनाई थी, लेकिन जया बच्चन की मदद से वे बच गए.

गर्लफ्रेंड गौरी संग सलीम खान से मिले आमिर खान, सलमान की को-स्टार चित्रांगदा ने बताया कैसा है हाल

सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रीन राइटर सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. बैटल ऑफ गलवान में सलमान संग काम कर रहीं चित्रांगदा सिंह ने उनका हेल्थ अपडेट दिया. वहीं आमिर खान भी उनसे मिलने पहुंचे.

कोबरा केस: यूट्यूबर एल्विश यादव को पड़ी फटकार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जो मन करेगा वो करोगे

सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव को सांप और जहर केस में कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि इस मामले ने समाज को गलत संदेश दिया गया है और वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत जांच की जाएगी.

कोबरा केस: यूट्यूबर एल्विश यादव को पड़ी फटकार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जो मन करेगा वो करोगे

सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव को सांप और जहर केस में कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि इस मामले ने समाज को गलत संदेश दिया गया है और वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत जांच की जाएगी.

राज कुंद्रा को बड़ी राहत, 150 करोड़ के बिटकॉइन स्कैम मामले में मिली जमानत

कथित 150 करोड़ रुपये के बिटकॉइन स्कैम केस में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को बेल मिल गई है. यह राहत मुंबई की एक स्पेशल PMLA कोर्ट ने दी है.

उम्र में बड़ी रिद्धि डोगरा के प्यार में एक्टर, TV शो में किया प्रपोज- हमेशा साथ रहूंगा

द 50 में फिनाले के करीब आते ही रोमांस और ड्रामे की भरमार देखने को मिल रही है. रिद्धि डोगरा और सिवेट तोमर के बीच बढ़ती नजदीकियां फैंस के लिए चर्चा का विषय बनी हैं. नए एपिसोड में सिवेट ने रिद्धि के लिए अपने प्यार का इजहार किया.

Dhurandhar 2 को नहीं मिला सेंसर सर्टिफिकेट, वॉयलेंस सीन्स पर कैंची चलने की खबरें गलत, क्या है सच?

'धुरंधर 2' के रन-टाइम और सेंसर डीटेल्स को लेकर बीते दिनों एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसने फैंस को काफी परेशान किया था. लेकिन अब इंडिया टुडे/आजतक को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, ये सारी जानकारी झूठी है. असलियत कुछ और ही है.

शोबिज से बनाई दूरी, फिर भी नव्या नंदा को मिलती है नफरत, खुद को कैसे संभाला?

नव्या नवेली नंदा ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें भी सोशल मीडिया पर लोगों की नफरत और गुस्से का सामना करना पड़ता है. भले ही नव्या एक्टिंग की दुनिया में नहीं आई हैं, लेकिन वो भी ऑनलाइन ट्रोलिंग देख चुकी हैं.

भतीजी की विदाई में रो पड़े राजपाल यादव, गले लगाकर भेजा ससुराल, Video

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव जेल से रिहाई के बाद शाहजहांपुर में अपनी भतीजी की शादी में शामिल हुए, जहां उन्होंने शादी के जश्न में ठुमके लगाए और मेहमानों के लिए रोटी बनाई. भतीजी की विदाई के समय वे भावुक हो गए और रो पड़े.

जब 11 साल की प्रियंका ने देखा अपनी मां का खौफनाक रूप, कैब ड्राइवर के साथ हुई थी झड़प

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ हुई एक घटना का जिक्र किया जो दिल्ली में हुआ था. एक्ट्रेस ने बताया कि जब वो महज 11 साल की थीं, तब उनकी मां और कैब ड्राइवर के बीच जबरदस्त झपड़ हो गई थी. जानें क्या था पूरा मामला...

रमजान के महीने में सना खान के शो पर पहुंचे किरेन रिजिजू, साथ में की इफ्तारी, बोले- खुशी हुई...

रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत में सना खान और उनके पति मुफ्ती अनस सैयद ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के साथ पहली इफ्तारी की. इफ्तारी सना खान के शो 'रौनक-ए-रमजान सीजन 2' के दौरान हुई, जिसमें मंत्री ने सम्मानित मेहमान के रूप में हिस्सा लिया.

सलीम खान का वेंटिलेटर हटाया गया, जान‍िए क्यों कराना पड़ा था अस्पताल में भर्ती

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.

दुनिया छोड़ चुके हैं ‘क्योंकि...’ के ये 7 सितारे, किसी ने नींद में तोड़ा दम, इस एक्टर ने की आत्महत्या

नरेंद्र झा ने अजय अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थीं. 14 मार्च 2018 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था. टीवी शोज के अलावा उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया था.

'ये भी उतने ही इंडियन हैं, जितना मैं हूं', नॉर्थ-ईस्ट लोगों के सपोर्ट में खड़े हुए अक्षय कुमार, भेदभाव पर कही ये बात

अक्षय कुमार ने अपने टीवी गेम शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' पर नस्लवाद जैसे एक अहम मुद्दे पर बात की. उन्होंने उन नॉर्थ-ईस्ट इंडियन लोगों के लिए आवाज उठाई, जिन्हें अपने लुक्स को लेकर रेसिज्म का सामना करना पड़ता है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us