
दूल्हा-दुल्हन बनकर मंडप पर बैठे नजर आए रणबीर-आलिया, क्या गुपचुप कर ली शादी?
AajTak
मांगटीका, नाक में नथ, हेवी जूलरी और लाल जोड़े में आलिया मुस्कुराती नजर आ रही हैं. रणबीर भी सेहरा, शेरवानी और वरमाला पहने बेहद खुश नजर आ रहे हैं. मंडप पर बैठे दोनों हाथ में हाथ डाले शादी के रस्मों को निभाते दिखाई दे रहे हैं. यह फोटो वैसे तो फेक है पर देखने में रियल फोटो से जरा भी कम नहीं है.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को बस कुछ दिन बचे हैं. इस हफ्ते के अंदर दोनों पति-पत्नी बन जाएंगे. वेडिंग डे से पहले आलिया और रणबीर की लव स्टोरी और फोटोज खूब चर्चा में है. यहां तक कि फैंस ने दूल्हान-दुल्हन के रूप में आलिया और रणबीर की फेक फोटो तक वायरल कर दी है.
वैसे तो टीवी पर दोनों को कई बार दूल्हा और दुल्हन के लुक में देखा होगा, पर इस बार ये हकीकत में होने वाला है. हां, अभी शादी को दो-चार दिन बचे हैं, पर फिर भी फैंस की बेताबी है कि उन्होंने कपल का फेक वेडिंग फोटो बना डाला है.
Amitabh Bachchan पर Abhishek Bachchan के फैन का कमेंट, जूनियर बच्चन बोले- मत भूलो बाप, बाप होता है...
Oh sorry 🤧😅 But I really can't stop myself from doing it 😭❤️@aliaa08 #RanbirKapoor #RanbirAliaWedding #RanbirAlia #RanLia pic.twitter.com/zTPFXmNcxX
मंडप में बैठा दिखा कपल
मांगटीका, नाक में नथ, हेवी जूलरी और लाल जोड़े में आलिया मुस्कुराती नजर आ रही हैं. रणबीर भी सेहरा, शेरवानी और वरमाला पहने बेहद खुश नजर आ रहे हैं. मंडप पर बैठे दोनों हाथ में हाथ डाले शादी के रस्मों को निभाते दिखाई दे रहे हैं. यह फोटो यूं तो फेक है पर देखने में रियल फोटो से जरा भी कम नहीं है. आलिया और रणबीर के ऐसे और भी फेक वेडिंग फोटोज हैं जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. अब जितना चाहे फेक फोटोज आ जाए, रियल वेडिंग के लिए फैंस राह ताके बैठे हुए हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












