
दूध की बर्बादी पर ट्रोल हुए थे सोनू सूद, अब फैंस से की ऐसा ना करने की अपील
AajTak
इससे पहले जब सोनू की तस्वीर को दूध से नहलाने का वीडियो सामने आया था तो एक्टर ने जवाब में बस आभार लिखा था. जिसकी कई लोगों ने आलोचना भी की थी. लोगों का कहना था कि सोनू को अपनी तस्वीर पर दूध चढ़ाने से फैंस को मना करना चाहिए.
कोरोना काल में लोगों के मसीहा बने सोनू सूद ने विपत्ति की घड़ी में सराहनीय काम किया है. कई लोग तो उन्हें भगवान का दर्जा तक दे रहे हैं. बीते कई दिनों से तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं जहां फैंस सोनू की तस्वीर पर दूध चढ़ा रहे हैं. दूध की बर्बादी पर इन फैंस को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है. अब सोनू ने भी अपने फैंस से दूध को बर्बाद ना करने की अपील की है. Humbled ❣️ Request everyone to save milk for someone needy.🙏 https://t.co/aTGTfdD4lp फैंस से सोनू सूद ने क्या की अपील? सोनू ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जहां पर आंध्र प्रदेश कुरनूल और नेल्लोर में सोनू सूद की तस्वीर को लोग दूध से नहला रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- आभार. लेकिन मैं आप सभी से विनती करता हूं कि दूध को किसी जरूरतमंद इंसान के लिए सुरक्षित रखें. सोनू ने राज्य के इस इलाके में ऑक्सीजन प्लांट लगवाए थे. इसी खुशी में एक्टर का आभार जताते हुए लोग सोनू की फोटो को दूध से नहलाते दिखे.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












