
दुश्मन पर कहर बनकर टूटेगा भारत का ये हाइपरसोनिक हथियार, 12 हजार kmph की स्पीड... ओडिशा में हुआ टेस्ट
AajTak
डीआरडीओ ने भारत के खतरनाक हथियार का परीक्षण किया है. टेस्टिंग ओडिशा के तट पर शुक्रवार यानी 27 जनवरी 2023 को किया गया. यह टेस्ट एक हाइपरसोनिक हथियार का है. इसे HSTDV कहते हैं. आइए जानते हैं कि भारत के इस हथियार से सेना की ताकत कितनी बढ़ जाएगी.
भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने शुक्रवार यानी 27 जनवरी 2023 को ओडिशा तक के पास हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डिमॉन्सट्रेटर व्हीकल (Hypersonic Technology Demonstrator Vehicle - HSTDV) का परीक्षण किया. टेस्ट में क्या नतीजे आए उसके बारे में किसी तरह का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन हम आपको बताते हैं कि आखिर ये हथियार है क्या?
भारत पिछले कुछ सालों से हाइपरसोनिक हथियार पर काम कर रहा है. इसकी टेस्टिंग भी कर चुका है. डीआरडीओ ने मानव रहित स्क्रैमजेट का हाइपरसोनिक स्पीड फ्लाइट का सफल परीक्षण साल 2020 में किया था. हाइपरसोनिक स्पीड फ्लाइट के लिए मानव रहित स्क्रैमजेट प्रदर्शन विमान है. जो विमान 6126 से 12251 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़े, उसे हाइपरसोनिक प्लेन कहते हैं.
पिछली बार एचएसटीडीवी का परीक्षण 20 सेकंड से भी कम समय का था. हालांकि, फिलहाल इस दौरान इसकी गति करीब 7500 किमी प्रति घंटा थी. भविष्य में इसकी गति को घटाया या बढ़ाया जा सकता है. अगर इसमें पारंपरिक या परमाणु हथियार लगाकर दागते हैं, तो पाकिस्तान में हमला कुछ ही सेकेंड में जो जाएगा. इस यान के जरिए बम गिरा सकते हैं या फिर इसे ही बम बनाकर दुश्मन के अड्डे पर गिरा सकते हैं. क्योंकि इसकी गति बेहद घातक होती है.
सवाल ये उठता है कि हाइपरसोनिक मिसाइल या विमान की जरुरत क्यों पड़ रही हैं. इसकी वजह है अमेरिका. अमेरिका पिछले कुछ सालों से लगातार हाइपरसोनिक मिसाइल और विमान बनाने का प्रयास कर रहा है. हालांकि रूस उससे इस मामले में आगे निकल चुका है. रूस के पास कई हाइपरसोनिक मिसाइलें हैं. भारत के पड़ोसी देश चीन के पास भी इस तरह के हथियार के होने की खबर है. ऐसे में जरूरी है कि रणनीतिक स्तर पर संतुलन बनाए रखने के लिए हाइपरसोनिक हथियार या विमान को जल्द से जल्द बना लिया जाए.
भारत तैयार कर रहा है ब्रह्मोस-2 हाइपरसोनिक मिसाइल
भारत ब्रह्मोस-2 हाइपरसोनिक मिसाइल बना रहा है. इसमें भी स्क्रैमजेट इंजन लगाया जाएगा, जो इसे तेज गति और ग्लाइड करने की ताकत देगा. इसकी रेंज अधिकतम 600 किलोमीटर होगी. लेकिन गति 8,575 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी. इसे जहाज, पनडुब्बी, विमान या जमीन पर लगाए गए लॉन्चपैड से दागा जा सकेगा.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








