
'दुर्भाग्यपूर्ण... इससे अधिक पीड़ादायक कुछ नहीं', सावरकर को लेकर जब गडकरी ने कहा कुछ ऐसा
AajTak
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वीर सावरकर नाम से एक किताब के विमोचन पर यह बात कही. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सावरकर और उनका परिवार जिन्होंने देश के लिए सबकुछ छोड़ दिया, उन्हें अपमान का सामना करना पड़ा. सावरकर ने कहा था कि हिंदुत्व जातिवाद और सांप्रदायिकता से मुक्त है. सावरकर सामाजिक सुधारक थे और वह हमारे लिए एक आदर्श हैं.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर सामाजिक सुधारक और देशभक्त थे. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कर्नाटक में स्कूली किताबों से सावरकर और आरएसएस संस्थापक केबी हेडगेवार के अध्यायों को हटाया जा रहा है.
गडकरी ने वीर सावरकर नाम से एक किताब के विमोचन पर यह बात कही. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सावरकर और उनका परिवार जिन्होंने देश के लिए सबकुछ छोड़ दिया, उन्हें अपमान का सामना करना पड़ा. सावरकर ने कहा था कि हिंदुत्व जातिवाद और सांप्रदायिकता से मुक्त है. सावरकर सामाजिक सुधारक थे और वह हमारे लिए एक आदर्श हैं.
उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि डॉ. हेडगेवार और सावरकर से जुड़े अध्यायों को स्कूली सिलेबस से हटाया जा रहा है. इससे अधिक पीड़ादायक कुछ नहीं है.
गडकरी ने कहा कि एक बार एक राष्ट्रीय नेता, जिनके साथ मेरे संबंध अच्छे थे. उन्होंने सावकर की आलोचना की थी. मैंने उस समय उनसे कहा था कि बिना उन्हें (सावरकर) जाने उनकी आलोचना नहीं की जानी चाहिए. इसके बाद उस नेता ने कहा था कि वह सावरकर के बारे में अब कोई टिप्पणी नहीं करेंगे.
गडकरी ने कहा कि युवा पीढ़ी को सावकर और विवेकानंद की विचारधारा से वाकिफ होना चाहिए. सावकर ने देश के लिए जो बलिदान दिए हैं, उनके बार में युवाओं को बताया जाना चाहिए.
बता दें कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद सावरकर और हेडगेवार से जुड़े अध्यायों को स्कूली पाठ्यक्रम से हटाने का आदेश दिया. कर्नाटक कैबिनेट की बैठक में सर्वसम्मति से कक्षा छह से दस तक की कक्षाओं में कन्नड़ और सामाजिक विज्ञान की टेक्स्टबुकों में संशोधन को मंजूरी दी गई. मौजूदा एकेडमिक सत्र में आरएसएस संस्थापक हेडगेवार और हिंदूवादी नेता सावरकर के अध्यायों को हटाया जाएगा.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







