
दुर्गापुर में MBBS स्टूडेंट से गैंगरेप केस में 3 अरेस्ट, बंगाल पुलिस ने मोबाइल नेटवर्क ट्रैक कर दबोचे आरोपी
AajTak
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में अस्पताल परिसर में एक मेडिकल छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, दो आरोपी अभी भी फरार हैं.
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर MBBS स्टूडेंट से गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन दो आरोपी अभी-भी फरार हैं. सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इन आरोपियों के मोबाइल नेटवर्क को ट्रैक कर गिरफ्तार किया है.
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जंगल में रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया और मोबाइल नेटवर्क को ट्रैक कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, लेकिन दो आरोपी अभी भी फरार हैं. जिनकी तलाश जारी है.
जानकारी के अनुसार, असनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के न्यू टाउनशिप पुलिस स्टेशन ने पीड़िता के परिवार की शिकायत पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि रातभर घटनास्थल के पास जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. मोबाइल नेटवर्क को ट्रैक कर के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनका कनेक्शन इस मामले से जुड़ा हुआ है. पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के कुछ कर्मचारियों और पीड़िता के साथ गए दोस्तों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है.
दोस्तों से भी पूछताछ जारी

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












