
दुर्गापुर गैंगरेप मामले में अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार...पीड़िता का मोबाइल बरामद, सामने आया चश्मदीद
AajTak
दुर्गापुर में MBBS की छात्रा से गैंगरेप मामले में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया अब इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. साथ ही टीम एक आरोपी के पास से पीड़िता का मोबाइल भी बरामद कर लिया है.
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में निजी मेडिकल कॉलेज की द्वितीय वर्ष की एमबीबीएस छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना में पुलिस को नई सफलता मिली है. पुलिस ने आसपास के गांवों में सर्च ऑपरेशन के दौरान एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिससे कुल चार आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं. हालांकि, अभी-भी दो अन्य आरोपी फरार हैं. जिनकी तलाश जारी है. साथ ही पुलिस ने पीड़िता का खोया हुआ मोबाइल भी एक आरोपी के पास से बरामद कर लिया है, जिसे अब फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही न्यू टाउनशिप पुलिस स्टेशन की टीम ने आसपास के गांवों में रातभर सर्च ऑपरेशन चलाए, जिसमें एक और आरोपी को पकड़ा गया है. इससे पहले पुलिस ने टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. हालांकि, दो अन्य आरोपी अभी-भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है.
तीन आरोपियों की हुई पहचान
पुलिस ने बताया कि चार आरोपियों में से तीन की पहचान एसके रियाज उद्दीन, एसके फिरदौश और अप्पू के रूप में हुई है. जबकि एक अन्य की पहचान की जा रही है.
पीड़िता का मोबाइल बरामद

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












