
दुबई से गैंगस्टर की कॉल, वकील की हत्या की साजिश और संभल में हिंसा... पुलिस चार्जशीट में हुए ये बड़े खुलासे!
AajTak
Sambhal Violence: संभल हिंसा की जांच कर रही एसआईटी ने करीब 3000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें कई सनसनीखेज खुलासे किए गए हैं. पुलिस का कहना है कि इस हिंसा में दुबई में बैठे एक गैंगस्टर शारिक साठा का हाथ है. उसको संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क का संरक्षण प्राप्त है.
Sambhal Violence Police Chargesheet: संभल हिंसा की जांच कर रही एसआईटी ने करीब 3000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें कई सनसनीखेज खुलासे किए गए हैं. पुलिस का कहना है कि इस हिंसा में दुबई में बैठे एक गैंगस्टर शारिक साठा का हाथ है. उसको संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क का संरक्षण प्राप्त है. उसने ही कॉल करके लोगों को भड़काया और जामा मस्जिद के सर्वे को रोकने के लिए कहा था. इस दौरान हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन की हत्या का साजिश भी रची गई थी.
पुलिस ने हिंसा के इस मामले में गिरफ्तार 79 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. उनके खिलाफ बलवा, आगजनी और गोलीबारी का आरोप लगाते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज किए जाने की बात कही गई है. संभल के एसपी केके बिश्नोई ने खुलासा किया है कि शारिक साठा गैंग से जुड़े मो. गुलाम ने साल 2014 में सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल पर गोली चलाई थी. उसको ही वकील विष्णु शंकर जैन की हत्या की जिम्मेदारी दी गई थी.
संभल पुलिस की एसआईटी ने 24 नवंबर की हिंसा के दौरान उपद्रवियों को हथियारों के सप्लायर मोहम्मद गुलाम को गिरफ्तार किया था. वो संभल हिंसा के सबसे बड़े मास्टरमाइंड गैंगस्टर शारिक साठा गैंग से जुड़ा हुआ है, जिसका डी कंपनी से कनेक्शन बताया जा रहा है. पुलिस ने गुलाम के पास से एक 9 एमएम पिस्टल, 32 बोर की 2 पिस्तौल, तीन विदेशी पिस्तौल, तीन विदेशी कारतूस बरामद किए थे. ये कारतूस चेकोस्लोवाकिया, ब्रिटेन और जर्मनी में बने हुए थे.
सांसद बर्क के संरक्षण में गैंगस्टर शारिक साठा
इससे पहले घटनास्थल से पाकिस्तान और अमेरिका में निर्मित कारतूस भी बरामद किए गए थे. पुलिस का दावा है कि गैंगस्टर शारिक साठा पिछले दो दशक से सांसद जियाउर्रहमान बर्क के संरक्षण में काम कर रहा है. एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गुलाम ने बताया कि 23 नवंबर को उसने अपने बॉस शारीक साठा से फोन पर बातचीत की थी. उसको फोन पर संभल के शख्स के द्वारा जानकारी दी गई कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद में सर्वे होना है.
कारों की चोरी और हथियारों की तस्करी

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












