
दुबई में हैं दीपिका पादुकोण, ब्लैक आउटफिट में एक्ट्रेस का गॉर्जियस लुक
AajTak
तस्वीरों में दीपिका ब्लैक आउटफिट में गॉर्जियस लग रही हैं. उन्होंने ब्लैक टैंक टॉप के साथ ब्लैक पैंट्स पहने हैं. बन शेप हेयरस्टाइल, Dior की नेकलेस और स्मोकी आई मेकअप में दीपिका स्टनिंग लग रही हैं.
दीपिका पादुकोण अपनी प्राइवेट लाइफ को जितना भी छुपा लें पर सोशल मीडिया उनके खुलासे कर ही देता है. एक्ट्रेस इन दिनों दुबई में दोस्तों संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके दोस्तों द्वारा साझा किए फोटोज ने दीपिका के इस लोकेशन का राज खोल दिया है. उनकी फ्रेंड्स ने इंस्टाग्राम पर दीपिका के साथ कुछ शानदार तस्वीरें साझा की हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












