
दुबई में प्लानिंग, गोल्डी ने सचिन बिश्नोई को मूसेवाला की हत्या में सौंपा था ये काम... पूछताछ में अबतक हुए ये खुलासे
AajTak
स्पेशल सेल काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट की पूछताछ में सचिन ने बताया कि कैसे सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में ये पूरी साजिश रची गई और वह कैसे विदेश यात्राओं पर रहकर लॉरेंस गैंग को ऑपरेट कर रहा था. सचिन ने बताया कि वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए दिल्ली से अप्रैल में दुबई भाग गया था.
Gangster Sachin Bishnoi: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड सचिन बिश्नोई से पूछताछ जारी है. उसे मंगलवार सुबह ही अजरबैजान से भारत लाया गया था. सचिन ने पूछताछ में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर को लेकर बड़ा खुलासा किया है. सचिन ने बताया कि मूसेवाला के मर्डर की पूरी साजिश दुबई में रची गई थी.
स्पेशल सेल काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट की पूछताछ में सचिन ने बताया कि कैसे सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में ये पूरी साजिश रची गई और वह कैसे विदेश यात्राओं पर रहकर लॉरेंस गैंग को ऑपरेट कर रहा था. सचिन ने बताया कि वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए दिल्ली से अप्रैल में दुबई भाग गया था.
पूछताछ में सचिन ने बताया कि उसने दुबई में रहते हुए दर्जनों बार गोल्डी बराड़ और तिहाड़ में बंद लॉरेंस बिश्नोई से बात की. सचिन ने बताया कि उससे लॉरेंस ने कहा था कि वह जेल में है, इसलिए ज्यादा बात नहीं कर सकता. इसलिए वह (सचिन) गोल्डी के साथ मिलकर मूसेवाला के हत्याकांड को अंजाम दे. सचिन बिश्नोई ने बताया, ''दुबई में मेरी मुलाकात गैंगस्टर विक्रम बराड़ से हुई थी. वह किराए के फ्लैट में गैंग के 4-5 सदस्यों के साथ रहता था. उसके पास अत्याधुनिक हथियार थे. उसी के साथ मैंने डेढ़ महीना गुजारा. विक्रम हवाला से पैसों का इंतजाम करता था. इससे ही हमलों का खाना पीना चलता था. यहीं से हम गैंग के ऑपरेशन्स पर नजर रखते थे.''
सचिन बिश्नोई ने बताया, ''गोल्डी ने सिद्धू की हत्या के दौरान मुझे शूटरों के लिए गाड़ियां अरेंज कराने का काम सौंपा था. मैंने ही शूटरों को बोलेरो कार अरेंज करके दी थी. उस समय मेरी गोल्डी और अनमोल से लगातार बात हो रही थी. दोनों उस वक्त अमेरिका में थे. कैसे पहुंचा अजरबैजान?
बिश्नोई ने बताया, ''मूसेवाला हत्याकांड के बाद एजेंसियां अलर्ट पर थीं. ऐसे में मुझे गोल्डी बराड़ का फोन आया. उसने बताया कि मेरा पासपोर्ट ब्लैक लिस्ट हो गया. तुम अजरबैजान चले जाओ, वहां सेफ हाउस मिलेगा. हत्याकांड के दो तीन बाद मैं अजरबैजान पहुंच गया. जहां मैंने वहां की राजधानी में एक किराए का फ्लैट लिया.''
सचिन ने बताया कि वह यहां बंबीहा गैंग के गैंगस्टर विक्की मिद्दुखेड़ा के हत्यारे कौशल चौधरी को कस्टडी में मरवाने का प्लान बना रहा था. तभी एक दिन पार्क में वॉक के दौरान उसे अजरबैजान पुलिस ने पकड़ लिया. इसके बाद मुझे भारत लाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







