
दुबई की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 4 भारतीय और 3 पाकिस्तानियों सहित 16 लोगों की मौत, VIDEO
AajTak
दुबई की एक बिल्डिंग में आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गई. इनमें 4 भारतीय भी शामिल हैं. इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक अपार्टमेंट की खिड़की से आग की लपटें और काला धुआं निकलते हुए देखा जा सकता है. हादसे में 9 लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है.
दुबई की एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 4 भारतीयों सहित 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मरने वालों में पाकिस्तान के 3 नागरिक और नाइजीरिया की एक महिला भी शामिल है. हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आग लगने की घटना रविवार की है. जिस पांच मंजिला इमारत में आग लगी वह दुबई के अल-रास (Al Ras) इलाके में स्थित है. यह दुबई के सबसे पुराने इलाकों में से एक है. आग पहले इस बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर लगी और धीरे-धीरे दूसरे फ्लोर पर भी फैलने लगी.
दुबई पुलिस के मुताबिक आग लगने की सूचना दोपहर के 12.35 बजे के आसपाल मिली, जिस पर दोपहर 2:42 बजे काबू पा लिया गया. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक अपार्टमेंट की खिड़की से काला धुआं और आग की लपटें निकलती दिखाई दे रही हैं.
चौथे फ्लोर पर लगी थी आग
दुबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिलते ही दुबई सिविल डिफेंस मुख्यालय की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी. आनन-फानन में लोगों को इमारत से बाहर निकालने का काम शुरू किया गया. लेकिन कुछ देर बाद ही चौथे फ्लोर से लोगों के शव बाहर आने लगे.
9 घायल अस्पताल में भर्ती

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










