
दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहा इस्लाम, किस पायदान पर हिंदू धर्म? प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में खुलासा
AajTak
प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि कौन सा धर्म किस तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसमें पता चला है कि इस्लाम दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहा धर्म है. इसके बाद ईसाई धर्म का स्थान है.
दुनिया में मुसलमानों की संख्या अन्य धार्मिक समुदायों की अपेक्षा सबसे अधिक तेजी से बढ़ रही है. प्यू रिसर्च सेंटर की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, इस्लाम दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला धर्म है. 2010 से 2020 के बीच 10 सालों में मुस्लिम आबादी में 34.7 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है. रिपोर्ट के अनुसार, ईसाई धर्म दूसरा सबसे तेजी से बढ़ने वाला धर्म है, उसके बाद उन लोगों का स्थान है जो किसी धर्म में यकीन नहीं करते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि हिंदू धर्म दुनिया में चौथा सबसे तेजी से बढ़ता हुआ धर्म है.
9 जून को प्रकाशित प्यू की 'ग्लोबल रिलीजियस लैंडस्कैप ' रिपोर्ट में बताया गया है कि जनसंख्या वृद्धि ने दुनिया के धार्मिक परिदृश्य को कैसे प्रभावित किया है. इसमें सात धर्मों या श्रेणियों पर फोकस रखा गया था जिसमें- ईसाई, मुस्लिम, हिंदू, बौद्ध, यहूदी, अन्य धर्म और नास्तिक शामिल थे.
रिपोर्ट में कहा गया है कि मुसलमानों की संख्या में बढ़ोतरी सभी धर्मों की संयुक्त बढ़ोतरी से भी अधिक है और वैश्विक स्तर पर मुस्लिम आबादी का हिस्सा 1.8 प्रतिशत अंक बढ़कर 25.6 प्रतिशत हो गया है.
वहीं, दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समूह ईसाई धर्म इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है. रिपोर्ट के अनुसार, ईसाइयों की संख्या में 12.2 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है और यह आबादी 2.3 अरब तक पहुंच गई है. हालांकि, दुनिया की आबादी में हिस्से की बात करें तो ईसाई धर्म 1.8 प्रतिशत अंक गिरकर 28.8 प्रतिशत पर आ गया है यानी दुनिया की कुल आबादी में ईसाइयों का हिस्सा 28.8% है. इसके बाद इस्लाम का स्थान है जो दुनिया की आबादी में 25.6% हिस्सा रखता है.
ईसाइयों की संख्या में गिरावट की वजह वो लोग हैं जिन्होंने अपने धर्म का त्याग कर दिया है. सर्वे में कहा गया है कि ईसाई धर्म छोड़ चुके अधिकांश लोग किसी भी धर्म से नहीं जुड़े हैं जबकि कुछ लोगों ने अलग-अलग धर्म अपना लिए हैं.
प्यू के अनुसार, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ईसाई धर्म में गिरावट दर्ज की गई है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?









