
'दुनिया में बस एक ही चीन, ताइवान उसका हिस्सा...', कट्टर विरोधी के राष्ट्रपति बनने पर भड़क गया ड्रैगन
AajTak
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ताइवान में जो भी बदलाव हो रहे हैं, उसका बुनियादी तथ्य ये है कि दुनिया में सिर्फ एक ही चीन है और ताइवान उसका हिस्सा है और इस तथ्य में किसी भी कीमत पर बदलाव नहीं होगा.
ताइवान चुनाव में कट्टर चीन विरोधी पार्टी की प्रचंड जीत को लेकर चीन बौखलाया हुआ है. यही वजह है कि ताइवान के चुनावी नतीजों को लेकर चीन ने कहा है कि ताइवान एक तरह से चीन का आंतरिक मामला है.
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ताइवान में जो भी बदलाव हो रहे हैं, उसका बुनियादी तथ्य ये है कि दुनिया में सिर्फ एक ही चीन है और ताइवान उसका हिस्सा है और इस तथ्य में किसी भी कीमत पर बदलाव नहीं होगा.
चीन ने कहा कि हम 'एक चीन सिद्धांत' में विश्वास करते हैं. ताइवान की स्वतंत्रता का विरोध करते हैं और 'एक चीन, एक ताइवान' से इस रुख में बदलाव नहीं होगा. वहीं, एक चीन सिद्धांत को बनाए रखने को लेकर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के मौजूदा रुख में भी कोई बदलाव नहीं होगा.
उन्होंने कहा कि ताइवान स्ट्रेट में शांति और स्थिरता के लिए एक चीन सिद्धांत मजबूत स्तंभ है. हमारा विश्वास है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय सिर्फ एक चीन सिद्धांत का पालन करेगा और ताइवान की स्वतंत्रता को लेकर अलगाववादी गतिविधियों का विरोध करेगा और राष्ट्रीय एकीकरण के लक्ष्य को हासिल करके रहेगा.
बता दें कि ताइवान की सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (DTP) के नेता लाई चिंग ते (Lai Ching-te) ने शनिवार को राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया था. लाई चिंग और उनकी पार्टी डीपीटी को चीन का कट्टर विरोधी माना जाता है. लाई चिंग ते की जीत के साथ ही उनकी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने लगातार तीसरी बार सत्ता में आकर इतिहास रच दिया था.
चीन और ताइवान में अनबन क्यों?

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










