
दुनिया की सबसे लंबी पैसेंजर ट्रेन में लगे डिब्बों की संख्या जानकर रह जाएंगे हैरान! जानिए क्या है इसकी खासियत
AajTak
स्विट्जरलैंड की एक रेल कंपनी ने दावा किया है कि रैटियन रेलवे (Rhaetian Railway) दुनिया की सबसे लंबी पैसेंजर ट्रेन चलाने का रिकॉर्ड बनाने जा रही है. यह ट्रेन स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों में से एक आल्पस पहाड़ियों में चलाई गई है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, 100 डिब्बों से बनी इस ट्रेन को सात ड्राइवर समन्वय बनाते हुए एक साथ चलाते हैं.
स्विट्जरलैंड की रैटियन रेलवे ने रिकॉर्ड 1.9 किलोमीटर की लंबी पैसेंजर ट्रेन चलाने का दावा किया है. इस ट्रेन को दुनिया की सबसे बड़ी पैसेंजर ट्रेन होने का दावा किया जा रहा है. 100 डिब्बों से बनी इस ट्रेन को सात ड्राइवर एक साथ चलाते हैं. ट्रेन में सीटों की कुल संख्या 4550 बताई जा रही है. यह ट्रेन आल्पस की खूबसूरत पहाड़ियों में चलाई गई है. इसके माध्यम से स्विटजरलैंड पर्यटक को अपनी ओर खींचना चाहता है. इससे पहले 1991 में 1.7 किलोमीटर लंबी ट्रेन बेल्जियम में चलाई गई थी.
22 सुरंगों से गुजरेगी ट्रेन यह ट्रेन यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल अल्बुला/बर्निना रूट से होते हुए अल्वेन्यू और लैंडवासर से होकर गुजरेगी. दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन विश्व धरोहर मार्ग से गुजरते हुए अल्वेन्यू और लैंडवासर वायाडक्ट को पार करते हुए 22 सुरंगों से होकर गुजरेगी. पहाड़ों के बीच बने इस घुमावदार मार्ग में कुल 48 ब्रिज हैं. रास्ते में मौजूद अल्पाइन के पेड़ों के कारण यह मार्ग काफी खूबसूरत दिखता है. इस पूरी यात्रा में एक घंटे से अधिक का समय लगता है.
पर्यटन सहित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना मकसद स्विस रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि रैटियन रेलवे का यह प्रयास स्विस रेल की 175 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में है. अधिकारी ने कहा कि हम इस ट्रेन के जरिए दुनिया को स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियां दिखाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के कारण रेलवे के कमाई पर असर पड़ा है. हम इस ट्रेन के जरिए दुनिया के पर्यटक को अपनी ओर खींचना चाहते हैं.
दुनिया भर में तस्वीरें वायरल
करीब 2 किलोमीटर लंबी इस ट्रेन के चलने के बाद से ही इसकी तस्वीरें वायरल है. इस दृश्य को देखने के लिए आल्पस की लगभग 25 किलोमीटर घाटी तक लोगों की भीड़ लगी हुई थी.
सुपर वासुकी भारत की सबसे लंबी ट्रेन भारतीय रेलवे ने 15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत की सबसे लंबी मालगाड़ी चलाई थी. रेलवे के अनुसार, सुपर वासुकी नाम से चली यह मालगाड़ी 3.5 किलोमीटर लंबी थी. इस मालगाड़ी में कुल 27 हजार टन वजन लोड था. इस मालगाड़ी में कुल 295 डिब्बे लगे हुए थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







