
दुनिया का 'सबसे अमीर आदमी' बनने से चूका! बैठे-बिठाए मिल गए थे खरबों रुपये...
AajTak
Biggest Check Ever Written: ब्रिटेन में एक बिजली कंपनी ने गलती से 74 लोगों को गलत चेक भेज दिए, एक शख्स को तो उसने इतनी धनराशि का चेक भेजा है. उसकी कैलकुलेशन करना एक चैलेंज है. शख्स ने ट्विटर पर ये चेक शेयर किया है.
Biggest cheque Ever: आपको अगर करोड़ नहीं, अरब नहीं, बल्कि खरबों रुपए का चेक मिल जाए तो एकबारगी आपको विश्वास नहीं होगा. हो सकता है कि आपको दस बार माथापच्ची करनी पड़े कि आखिर ये कितनी धनराशि का चेक है. ब्रिटेन में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक शख्स के पास £2 TRILLION ( 204733724199999.97 भारतीय रुपए ) का चेक आ गया. लेकिन उसने इस चेक को ईमानदारी का परिचय देते हुए वापस कर दिया. ' द सन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स की पहचान गारेथ ह्यूजस (Gareth Hughes) के तौर पर हुई है. ये चेक नॉर्दर्न पॉवरग्रिड की ओर से अरवेन तूफान की चपेट में आए लोगों के मुआवजे के तौर जारी किया गया था. अरवेन तूफान पिछले साल नवम्बर में आया था. Thank you for our compensation payment @Northpowergrid for the several days we were without power following #stormarwen Before I bank the cheque however, are you 100% certain you can afford this? #trillionpounds pic.twitter.com/z5MNc2Nxl1

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












