
दुनिया का सत्ता संतुलन बदल देगा ट्रंप-पुतिन का 'ब्रोमांस', क्या कोल्ड स्टोरेज में चला जाएगा Cold war?
AajTak
दुनिया के दो ताकतवर राष्ट्राध्यक्षों ट्रंप और पुतिन का 'ब्रोमांस' एक बार फिर से चर्चा में है. यूक्रेन जंग रुकवाने के लिए ट्रंप स्थापित अमेरिकी मूल्यों और नीतियों से भी इतर हट रहे हैं. वे जेलेंस्की को धमकाने और पुतिन को भाईचारे की झप्पी देने को तैयार है. क्या ये दोस्ती दुनिया में सत्ता संतुलन का नया समीकरण तैयार करेगी. या फिर दोनों की दोस्ती मौजूदा राजनीतिक हकीकतों से प्रभावित है?
2018 की बात है. ट्रंप और पुतिन की मुलाकात हो रही थी. जगह थी फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी. यह मुलाकात 2018 फीफा विश्व कप के समापन के ठीक बाद हुई थी, जिसकी मेजबानी रूस ने की थी. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप और पुतिन अगल-बगल खड़े थे. उस समय पुतिन ने ट्रंप को एक फुटबॉल देते हुए कहा, "Mr president I will give this ball to you. And Now the ball is in your court." यानी कि श्रीमान राष्ट्रपति महोदय मैं ये गेंद अब आपको दे रहा हूं और अब गेंद आपके पाले में है.
यहां बात तो फुटबॉल की थी. लेकिन कूटनीति समझने वाले जानते हैं कि यह एक प्रतीकात्मक इशारा था. इसका मतलब उस समय सीरिया, यूक्रेन और परमाणु हथियारों पर सार्थक चर्चा से था. इसके अलावा दुनिया के दो सबसे शक्तिशाली देशों के साथ-साथ चलने से था.
2016 में तो हेलसिंकी में ही पुतिन ने कहा था कि वे ट्रंप को राष्ट्रपति के रूप में देखना चाहते हैं. 2016 में ट्रंप जब सत्ता में आए तो इस अमेरिकी चुनाव में कथित रूसी दखंलदाजी की खूब चर्चा हुई.
🇷🇺🇺🇸 Russian President Putin and US President Donald Trump in 2018, holding talks at the Helsinki Summit. What do you notice? pic.twitter.com/1JyQAcpIdN
ट्रंप-पुतिन का 'ब्रोमांस' और बाइडेन का हत्यारा संबोधन
2020 में ट्रंप की सत्ता में विदाई हो गई. इसके बाद बाइडेन सत्ता में आए तो कुछ भी नहीं बदला. रूस को लेकर बाइडेन और अमेरिका की नीति शीत युद्ध के चश्मे से ही देखी जा रही थी. बाइडेन ने पुतिन को अमेरिका का पारंपरिक दुश्मन ही माना और पुतिन को 'हत्यारा' कहा. बाइडेन ने पुतिन को एक ऐसे नेता के रूप में देखा, जिसे कंट्रोल करना जरूरी था, जबकि पुतिन ने बाइडेन को अमेरिकी साम्राज्यवादी नीतियों का प्रतीक माना.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










