
दुनियाभर के अमीरों के लिए ट्रंप लेकर आए 'गोल्ड कार्ड' वीजा, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
AajTak
ट्रंप की ये स्कीम अप्रैल तक लागू होने की संभावना है, जिसकी शुरुआत में ऐसे लगभग 10 मिलियन गोल्ड कार्ड वीजा जारी किए जा सकते हैं. ट्रंप ने कहा कि इस कार्ड को खरीदकर अमीर लोग हमारे देश में आएंगे. वे रईस होंगे, सफल होंगे, बहुत सारा पैसा खर्च करेंगे, बहुत सारा टैक्स देंगे और बहुत से लोगों को रोजगार देंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार देश में अवैध तरीके से घुस आए अप्रवासियों को वापस उनके मुल्क भेज रहे हैं और इसके लिए उन्होंने मुहिम चला रखी है. लेकिन दूसरी तरफ ट्रंप रईसों के लिए एक ऑफर लेकर आए हैं जिसके तहत मोटी रकम खर्च करके अमेरिकी नागरिकता हासिल की जा सकती है. अगर कोई अपना अमेरिकन ड्रीम पूरा करना चाहता है तो उसे 5 मिलियन डॉलर (43 करोड़ रुपये) खर्च करने होंगे. अगर ट्रंप का ये प्लान लागू हो जाता है तो लंबे वक्त से ग्रीन कार्ड पाने की कतार में खड़े भारतीय प्रोफेशनल्स की परेशानी और बढ़ जाएगी.
निवेश और नौकरी बढ़ाने पर जोर
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को 'ट्रंप गोल्ड कार्ड' योजना का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि 5 मिलियन डॉलर की फीस देकर अप्रवासी अमेरिकी में रहने का परमिट हासिल कर सकते हैं और ये प्लान मौजूदा 35 साल पुराने EB-5 वीजा प्रोग्राम की जगह लेगा, जो अमेरिकी व्यवसायों में कम से कम एक मिलियन डॉलर का निवेश करने वाले विदेशियों को दिया जाता है.
ट्रंप का ये प्लान अप्रैल तक लागू होने की संभावना है, जिसकी शुरुआत में ऐसे लगभग 10 मिलियन गोल्ड कार्ड वीजा जारी किए जा सकते हैं. ट्रंप ने कहा कि इस कार्ड को खरीदकर अमीर लोग हमारे देश में आएंगे. वे रईस होंगे, सफल होंगे, बहुत सारा पैसा खर्च करेंगे, बहुत सारा टैक्स देंगे और बहुत से लोगों को रोजगार देंगे.
ईबी-5 से कितना अलग गोल्ड कार्ड
दोनों तरह के वीजा में बहुत बड़ा अंतर है. मौजूदा ईबी-5 कार्यक्रम के तहत, विदेशी निवेशकों को अमेरिकी व्यवसायों में 8 से 10 लाख डॉलर के बीच कहीं भी निवेश करना पड़ता है और कम से कम 10 नई नौकरियां पैदा करनी पड़ती हैं. इसके अलावा ग्रीन कार्ड के लिए 5-7 साल का इंतज़ार भी करना पड़ता है. विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए 1990 में शुरू किए गए इस कार्यक्रम पर पिछले कई साल से दुरुपयोग और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










