
दुखती रग दबाएंगे या होगा All is Well... चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग संग ट्रंप की मीटिंग का एजेंडा क्या
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से जब उनकी मुलाकात होगी तो वह उनके साथ रूसी तेल की चीनी खरीद में कटौती को लेकर चर्चा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस बातचीत से एक पूर्ण समझौता निकलकर सामने आएगा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय एशियाई देशों के दौरे पर हैं. तीन देशों के दौरे के पहले चरण के तहत वह मलेशिया में थे, जिसके बाद वह जापान का दौरा कर दक्षिण कोरिया पहुंचे हैं. वह यहां चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे.
ट्रंप और जिनपिंग की साउथ कोरिया के बुसान में मुलाकात होगी. चीन के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों नेता स्ट्रैटेजिक और लंबी अवधि के द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे. कोरिया में दोनों की एशिया पैसिफिक इकोनॉमिक कॉरपोरेशन (APEC) समिट से इतर बैठक होगी.
चीन और अमेरिका के बीच बनी सहमति के मुताबिक जिनपिंग बुसान में ट्रंप से मुलाकात करेंगे और आपसी हितों के मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोउ जियाकुन ने बताया कि इस मीटिंग को लाभप्रद बनाने के लिए हम अमेरिका के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि द्विपक्षीय संबंधों में नई जान फूंकी जा सके.
उन्होंने कहा कि डिप्लोमेसी का चीन और अमेरिका संबंधों में अहम योगदान है. दोनों देशों के संबंध फिलहाल ट्रंप द्वारा चीनी निर्यातों पर लगाए गए भारी व्यापारिक टैरिफ और बीजिंग की जवाबी कार्रवाइयों के कारण गतिरोध में फंसे हुए हैं. बैठक में दोनों राष्ट्राध्यक्ष चीन-अमेरिका संबंधों से जुड़े रणनीतिक व दीर्घकालिक मुद्दों तथा परस्पर चिंता के प्रमुख विषयों पर गहन चर्चा करेंगे.
30 अक्टूबर को बुसान में होगी मुलाकात
ट्रंप और शी जिनपिंग की 30 अक्टूबर को दक्षिण कोरिया के बुसान में मुलाकात होगी. यह मुलाकात मुख्य रूप से व्यापार युद्ध को खत्म करने, टैरिफ कम करने और दोनों देशों के लिए फायदेमंद समझौतों पर होगी, जिसमें अमेरिका चीन से दुर्लभ पृथ्वी धातुओं का निर्यात फिर शुरू कराने, टिकटॉक को अमेरिकी कंपनियों को बेचने का औपचारिक समझौता, फेंटानिल तस्करी रोकने, सोयाबीन व कृषि निर्यात बढ़ाने तथा NVIDIA जैसी AI चिप्स पर चर्चा करना शामिल है.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









