
दीया मिर्जा की शादी में पहुंचीं एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी, छुपाए दूल्हे के जूते
AajTak
अदिति ने वैभव के जूते दिखाते हुए एक फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की है. इसी के साथ उन्होंने वैभव की टांग खींचते हुए कैप्शन में लिखा- 'हमेशा आपके पीछे खड़ी हूं Father'.
दीया मिर्जा और वैभव रेखी की शादी को लेकर खूब तामझाम चल रहा है. आज यानी 15 फरवरी को दीया वैभव संग अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने वाली हैं. उनकी शादी सादगीपूर्ण तरीके से हो रही है. फेरों से पहले दीया के प्री-वेडिंग फंक्शंस की फोटोज सामने आई हैं. उनकी शादी में उनकी दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी भी पहुंची हैं. उन्होंने दूल्हे वैभव रेखी के जूते दिखाते हुए अपनी फोटो शेयर की है. अदिति ने वैभव के जूते दिखाते हुए एक फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की है. इसी के साथ उन्होंने वैभव की टांग खींचते हुए कैप्शन में लिखा- 'हमेशा आपके पीछे खड़ी हूं Father'. अब अदिति का यह कैप्शन या तो दूल्हे वैभव के जूतों को सुरक्षित रखने के लिए है या छुपाने के लिए ये तो पता नहीं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












