
दीपिका पादुकोण से सोनम कपूर तक, किस एक्ट्रेस की Engagement Ring सबसे महंगी? जानें कीमत
AajTak
2018 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में सात फेरे लेकर फैंस को सरप्राइज कर दिया था. दीपिका और रणवीर की शादी बॉलीवुड की चंद महंगी शादियों में से एक है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर ने सगाई में दीपिका को सिंगल सॉलिटेयर स्क्वेयर डायमंड रिंग पहनाई थी.
फिल्मी फैंस अपने चहेते स्टार्स की शादी के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं. यानि किस सेलेब ने किस डिजाइनर की ड्रेस पहनी थी? या फिर सगाई पर एक्ट्रेस को उनके पार्टनर ने कितनी कीमती रिंग पहनाई थी. क्यों सही कहा न? बस इसलिये हमने सोचा क्यों न आज आपको बॉलीवुड की सबसे महंगी इंगेजमेंट रिंग्स के बारे में बतायें. चलिये तो जानते हैं कि बॉलीवुड की किस अभिनेत्री ने अपनी सगाई पर पहनी सबसे महंगी अंगूठी.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












