
दीपिका पादुकोण पर चढ़ा रणवीर फीवर, वायरल हो रहा #bussitchallenge वीडियो
AajTak
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक हैं. दोनों फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव दिखाई देते हैं. कपल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे दोनों #bussitchallenge करते नजर आ रहे हैं.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक हैं. दोनों फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव दिखाई देते हैं. उनकी तस्वीरों और वीडियो पर उनके फैंस खूब प्यार देते हैं. दीपिका पादुकोण का हर पोस्ट आते ही वायरल होता नजर आता है. दीपिका ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रणवीर सिंह संग #bussitchallenge करती नजर आ रही हैं. अपने इस डांस के साथ-साथ वे दोनों काफी मस्ती भी कर रहे हैं. दीपिका पादुकोण के इस वीडियो पर उनके फैंस खूब प्रतिक्रियां दे रहे हैं. दीपिका ने रणवीर संग किया #bussitchallenge दीपिका पादुकोण ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा: 'वर्क इट बेबी.' बात दें उन्होंने वीडियो में पति रणवीर को भी टैग किया है. इस वीडियो को उन्होंने #bussitchallenge को लेकर बनाया है. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों की मस्ती को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












