
दीपिका पादुकोण ने संजय संग याद की पहली मुलाकात, एक्ट्रेस से मिलने घर आए थे डायरेक्टर
AajTak
दीपिका ने अपने इंस्टा स्टोरी पर संजय संग पहली मुलाकात को याद किया है. वे लिखती हैं '9 नवंबर 2007. मेरी डेब्यू फिल्म ओम शांति ओम, संजय लीला भंसाली की सांवरिया के आगे खड़ी थी. उस वक्त मैं ये भी सोच रही थी कि मैं शायद कभी खरा ना उतर पाउं...संजय लीला भंसाली की फिल्मों के लिए.'
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने अपने 25 साल के फिल्मी करियर को पूरा कर लिया है. उनकी फिल्मों का अहम हिस्सा रहीं दीपिका पादुकोण ने संजय के इस सफर पर उनके साथ अपने खास पलों को याद किया है. उन्होंने बताया कि संजय लीला भंसाली से मिलने की बात हुई थी उस वक्त वे उनसे मिलने की हालत में नहीं थीं. ऐसे में संजय खुद उनके मिलने आए थे.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












