
दीपिका पादुकोण को Kiss करते रणवीर ने शेयर की फोटो, बताया कैसी लगी 'गहराइयां'
AajTak
रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर वाइफ दीपिका पादुकोण को Kiss करते हुए एक फोटो शेयर की है. इस मोनोक्रोम फोटो में दोनों समुंदर किनारे हैं. रणवीर शर्टलेस हैं और दीपिका व्हाइट शर्ट में हैं. दोनों एक दूसरे को लिपलॉक कर रहे हैं. फैंस को कपल की ये फोटो काफी पसंद आ रही है.
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी शानदार है. दोनों कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं और जब भी साथ में होते हैं, तो फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट आ ही जाती है. कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और दोनों एक-दूसरे की टांग खींचने के साथ ही एक-दूसरे के काम की तारीफ करते भी नजर आते हैं. हाल ही में उन्होंने दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां का रिव्यू किया है और वाइफ दीपिका के अभिनय की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने दीपिका को किस करते हुए फोटो शेयर की है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












