
दिशा परमार का खुलासा, बिग बॉस में राहुल वैद्य का प्रपोजल सुनकर रो पड़ी थीं
AajTak
दिशा परमार ने अपने एक ने इंटरव्यू में इस बारे में बात की है. उन्होंने कहा कि उन्हें लग रहा था कि राहुल कुछ करने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन इस बात का आईडिया बिल्कुल नहीं था कि वह शादी के लिए प्रपोज करने वाले हैं. उन्होंने उस समय को याद करके बोला कि वह काफी इमोशनल हो गई थीं. दिशा के मुताबिक, वह रो पड़ी थीं.
बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट राहुल वैद्य और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा परमार फैंस के फेवरेट हैं. दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है. साथ ही दोनों की शादी का इंतजार भी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. राहुल वैद्य ने गर्लफ्रेंड को बिग बॉस 14 के घर में प्रपोज किया था. हालांकि दिशा का जवाब ना आने से राहुल और फैंस दोनों खफा और परेशान हो गए थे. अब दिशा परमार ने बताया है कि राहुल के प्रपोजल पर उनका रिएक्शन कैसा था. राहुल के प्रपोजल पर क्या था दिशा का रिएक्शन?More Related News













