
दिव्या पाहुजा मर्डर केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, पॉइंट ब्लैंक रेंज से मॉडल को मारी गई गोली
AajTak
Divya Pahuja Murder Case: गुरुग्राम में हुए दिव्या पाहुजा मर्डर केस में लंबे सर्च ऑपरेशन के बाद अपकमिंग मॉडल के शव को बरामद किया गया था. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा गया था. चार डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम कर दिया है. पीएम रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हुए हैं.
गुरुग्राम में हुए दिव्या पाहुजा मर्डर केस में एक नया खुलासा हुआ है. हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में शव के पोस्टमार्टम के बाद पता चला है कि मॉडल को पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी गई है. डॉक्टरों की टीम को दिव्या के सिर से एक गोली मिली है. पोस्टमार्टम के बाद विसरा को सुरक्षित रख लिया गया है, जिसे जांच के लिए मधुबन लैब भेजा जाएगा. इस दौरान गुरुग्राम और टोहाना पुलिस के साथ मृतिका के बहन और भाई अस्पताल में मौजूद रहे. पोस्टमार्ट के बाद परिजन शव को गुरुग्राम लेकर गए हैं.
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को हरियाणा के फतेहाबाद के टोहना में नहर से दिव्या पाहूजा का शव बरामद किए जाने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए हिसार भेज दिया गया था. रविवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक मोहन सिंह के निर्देशन में चार डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम गहनता से किया. इस टीम में दो महिला डॉक्टर भी शामिल थी. पुलिस प्रक्रिया होने के बाद दिव्या के शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया. वो लोग शव को लेकर गुरुग्राम गए हैं, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा.
बताते चलें कि गुरुग्राम पुलिस के लिए दिव्या का शव मिलना एक चुनौती बन गया था. क्योंकि हत्या की इस वारदात के अगले ही दिन तीन प्रमुख आरोपियों होटल मालिक अभिजीत सिंह, उसके कर्मचारी हेमराज और ओम प्रकाश की गिरफ्तारी के बाद भी मॉडल का शव नहीं मिल पा रहा था. एक तरफ पुलिस की टीम खाक छान रही थी, तो दूसरी तरफ मृतिका के परिजन उस पर लापरवाही का आरोप लगाकर इस केस की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे थे. लेकिन 11 दिन बाद डेड बॉडी बरामद करके पुलिस ने राहत की सांस ली.
मॉडल दिव्या पाहुजा मर्डर केस गुरुग्राम पुलिस पर सवालियां निशान लगा रहा था. इससे पहले की साख पर बट्टा लग पाता पुलिस ने मॉडल का शव बरामद करके सभी सवालों पर विराम लगा दिया. इस सर्च ऑपरेशन को सही दिशा तब मिली, जब पुलिस ने शव को ठिकाने लगाने के एक आरोपी बलराज गिल को कोलकाता से गिरफ्तार किया. वो वहां से विदेश भागने के फिराक में था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी की वजह से रफूचक्कर होने से पहले ही पकड़ लिया गया. पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान उसने कई खुलासे किए.
बलराज गिल ने पुलिस को बताया था कि उसने दिव्या के शव को पंजाब के पटियाला के पास भाखड़ नहर में फेंक दिया था. इसके बाद पटियाला बस स्टैंड पर बीएमडब्ल्यू कार को छोड़कर फरार हो गए थे. इस जानकारी के मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने दिव्या पाहुजा के शव की तलाश के लिए 25 टीमें बनाई. इसमें एनडीआरएफ की टीम का सहयोग भी लिया गया. इसके बाद पंजाब पटियाला से सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जो कि हरियाणा के जाखल तक चला. करीब 100 किमी की दूरी तक नहर में शव खोजना आसान नहीं था.
पंजाब पुलिस और एनडीआरफ की टीम के साथ हरियाणा पुलिस ने इस असंभव कार्य का कर दिखाया. हरियाणा के फतेहाबाद के टोहना में नहर से एक शव बरामद किया गया. पानी में रहने की वजह से शव फूल गया था. सिर पर बाल भी नहीं थे. क्षत-विक्षत स्थिति में होने की वजह से पहचान नहीं हो पा रही थी. इसके बाद पुलिस ने दिव्या की मां को बुलवाया. उनको शव दिखाया गया. उन्होंने शरीर पर मौजूद निशान देखकर अपनी बेटी की पहचान कर ली. दरअसल, दिव्या ने अपनी पीठ और हाथ पर टैटू बनवाया हुआ था.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








