
दिव्यांग लड़की को शख्स ने 50-60 बार घोंपा छुरा, अस्पताल में लड़ रही जिंदगी की जंग
AajTak
पिछले हफ्ते केंट के सिटिंगबोर्न में हुए हमले के बाद 16 साल की दिव्यांग लड़की को खेत में गंभीर अवस्था में घायल पाया गया था. इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसका इलाज चल रहा है.
ब्रिटेन के सिटिंगबोर्न में एक शख्स ने ऐसे नृशंस हमले को अंजाम दिया जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. आरोपी ने खेत में 16 साल की एक दिव्यांग लड़की को 50-60 बार छुरा घोंपा जिसके बाद अब पीड़ित अस्पताल में जीवन की जंग लड़ रही है. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) पिछले हफ्ते केंट के सिटिंगबोर्न में हुए हमले के बाद 16 साल की दिव्यांग लड़की को खेत में गंभीर अवस्था में घायल पाया गया था. इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसका इलाज चल रहा है. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) 16 साल की इस लड़की की हत्या के प्रयास में आरोपी लड़के को सोमवार को अदालत में पेश किया गया. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक कानूनी कारणों से आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है. अभियोजक एंड्रयू जोन्स ने अदालत को बताया कि यह साफ-साफ नहीं कहा जा सकता कि इतनी बार छुरा घोंपने के बाद पीड़ित जीवित रहेगी या नहीं. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











