
दिवाली तक गड्ढामुक्त हो जाएंगी दिल्ली की सड़कें... सुबह से सड़कों का निरीक्षण करने उतरी AAP की पूरी कैबिनेट
AajTak
AAP संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की खराब सड़कों को ठीक करने के लिए मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखा है. केजरीवाल ने विधानसभा में उस पत्र को पढ़कर भी सुनाया. केजरीवाल का कहना था कि जब (मार्च 2024) मुझे गिरफ्तार किया गया तब दिल्ली की सड़कें खराब नहीं थीं.
दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार सोमवार से सड़कों पर उतर गई है और दिवाली तक गड्ढामुक्त अभियान पूरा करने की डेडलाइन तय कर दी है. मुख्यमंत्री आतिशी सुबह 6 बजे ओखला इंडस्ट्रियल इलाके पहुंचीं और सड़कों के बारे में जानकारी ली. मनीष सिसोदिया और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पटपड़गंज और गणेशनगर इलाके का निरीक्षण किया. मंत्री गोपाल राय ने बाबरपुर में सड़कें देखीं. AAP सरकार का कहना था कि टूटी सड़कों को युद्धस्तर पर ठीक किया जाएगा.
दरअसल, AAP संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की खराब सड़कों को ठीक करने के लिए मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखा है. केजरीवाल ने विधानसभा में उस पत्र को पढ़कर भी सुनाया. केजरीवाल का कहना था कि जब (मार्च 2024) मुझे गिरफ्तार किया गया तब दिल्ली की सड़कें खराब नहीं थीं. सड़क का बुनियादी ढांचा खराब हो गया है. आतिशी और मैंने पिछले दिनों दिल्ली में कई जगह पर कई सड़कों का निरीक्षण किया. इन सड़कों का काफी बुरा हाल है. केजरीवाल की चिट्ठी के बाद AAP की नई सरकार एक्टिव मोड में आ गई.
1400 KM लंबी सड़कों को दुरुस्त करने का टारगेट
रविवार को मुख्यमंत्री ने दिल्ली सचिवालय में हाईलेवल मीटिंग बुलाई. इसमें सड़कों की स्थिति सुधारने को लेकर चर्चा हुई. बैठक में सभी मंत्रियों और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी उपस्थिति रहे. बैठक में सीएम आतिशी ने निर्णय लिया कि सोमवार से पूरी कैबिनेट स्थानीय विधायकों और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ सड़कों पर उतरेगी. मंत्री एक-एक सड़क का मूल्यांकन करेंगे. निरीक्षण के दौरान यह देखा जाएगा कि किस सड़क की मरम्मत करनी है या दोबारा बनानी है. सप्ताहभर मूल्यांकन प्रक्रिया होगी. अगले सप्ताह से सड़कों को ठीक का काम शुरू हो जाएगा. सीएम आतिशी का कहना था कि दिवाली से पहले पीडब्ल्यूडी की 1400 किमी लंबी सड़कों को दुरुस्त करने का टारगेट रखा है.
सीएम आतिशी ने आज इन इलाकों का किया निरीक्षण
CM आतिशी ने एक्स पर लिखा, दिल्ली में PWD की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने की दिशा में आज सुबह 6 बजे से दिल्ली सरकार का पूरा कैबिनेट ग्राउंड जीरो पर उतरकर सड़कों का निरीक्षण कर रहा है. मैंने NSIC ओखला, मोदी मिल फ्लाइओवर, चिराग दिल्ली, तुगलकाबाद एक्सटेंशन, मथुरा रोड, आश्रम चौक और अंडरपास की सड़कों का निरीक्षण किया.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







