
दिवाली-छठ के मौके पर दिल्ली-पटना के बीच चलेंगी 4 वंदे भारत स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल
AajTak
Vande Bharat Special Trains: त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली और पटना के बीच दो जोड़ी स्पेशल वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है. ये ट्रेनें अक्टूबर से नवंबर 2025 तक चलेंगी और दिल्ली से यूपी होते हुए बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए यात्रा को आसान बनाएंगी
त्योहारों का सीजन चल रहा है, दिवाली और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के दौरान ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ होती है. क्योंकि दिल्ली-मुंबई और देश के अन्य बड़े शहरों में रहने वाले यूपी एवं बिहार के लोग दिवाली और छठ पूजा के लिए अपने घर आते हैं. त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है.
इसी कड़ी में भारतीय रेलवे नई दिल्ली और पटना के बीच दो जोड़ी यानी 4 स्पेशल वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन कर रहा है. इन ट्रेनों के परिचालन से दिल्ली से यूपी होते हुए बिहार जाने वाले लोगों को काफी आसानी होगी.
इन दो जोड़ी स्पेशल वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन के संदर्भ में उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत तिवारी ने बताया कि फेस्टिवल सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों का परिचालन कराया जा रहा है. जिससे लोगों को सुविधा मिल सके. उन्होंने बताया कि यात्री ट्रेनों की समय-सारणी से संबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन 139 या Rail Madad Mobile App या वेबसाइट www.railmadad.indianrailways.gov.in का प्रयोग करें.
खास बात यह है कि इन दोनों ट्रेनों का नंबर भले ही अलग-अलग हो और सप्ताह में अलग-अलग दिन चलें लेकिन इनकी टाइमिंग और स्टॉपेज समान है. आइए जानते हैं इन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की डिटेल जिससे आपको रिजर्वेशन करने में आसानी हो सके.
दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेनों का शेड्यूल
1- गाड़ी सं. 02252/02251 नई दिल्ली-पटना–नई दिल्ली वंदे भारत त्योहार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







