
'दिवालिया' हो गया पाकिस्तान, लोगों को धोखा दे रही इमरान खान की सरकार: शब्बर जैदी
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व राजस्व प्रमुख शब्बर जैदी के बयान पर मामला बढ़ता देख उन्होंने कहा कि हमदर्द विश्वविद्यालय में मेरे भाषण को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. आधे घंटे का प्रेजेंटेशन हुआ. केवल तीन मिनट उठाया गया है. हां मैंने कहा था कि इस निरंतर चालू खाते और राजकोषीय घाटे के साथ दिवालियापन और चिंता का विषय है, लेकिन समाधान देखें.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने पर इमरान खान ने पाकिस्तानियों से वादा किया था और कहा था कि देश को विदेशी कर्ज से आजादी दिलाएंगे, रियासत- ए- मदीना बना देंगे, लेकिन सालों बीत जाने के बाद भी अब सच्चाई यह है देश 'दिवालिया' हो चुका है या होने के कगार पर है. पाकिस्तान फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (FBR) के पूर्व अध्यक्ष सैयद शब्बर जैदी का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि पाकिस्तान 'दिवालिया' हो चुका है और प्रगति और विकास के बारे में इमरान खान सरकार के दावे बिलकुल झूठे हैं. The man who headed FBR on @ImranKhanPTI’s perosnal request declares “the country is at the mo bankrupt.” Alarming indeed! pic.twitter.com/UaIyly8Bgd

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









