
'दिल टूटता है...', Ind vs Pak मैच के बाद Urvashi Rautela ने छोड़ा ऑस्ट्रेलिया, क्यों बोलीं- मूव ऑन का समय है?
AajTak
उर्शवी रौतेला जब टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंची थीं, तो लोगों को लगा था कि वो अब सभी मैचेस को एन्जॉय करेंगी. लेकिन उर्वशी अब ऑस्ट्रेलिया से निकल गई हैं. एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में अपडेट दिया है. उर्वशी ने फ्लाइट से अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला क्रिकेट को लेकर अपने प्यार के लिए अक्सर ही चर्चा में रहती हैं. भारतीय क्रिकेट टीम जब भी कोई मैच खेलने मैदान में उतरती है तो उर्वशी रौतेला का नाम ट्रेंड करने लगता है. ऐसे में उर्वशी जब टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंची तो उनकी खूब चर्चा हुई. लेकिन अब एक बार फिर उर्वशी का नाम सुर्खियों में है. आइए जानते हैं क्यों?
उर्वशी ने छोड़ा ऑस्ट्रेलिया
दरअसल, उर्वशी रौतेला जब टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंची थीं, तो लोगों को लगा था कि वो अब सभी मैचेस को एन्जॉय करेंगी. लेकिन उर्वशी अब ऑस्ट्रेलिया से निकल गई हैं. एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में अपडेट दिया है.
रविवार (23 अक्टूबर) को टीम इंडिया का पाकिस्तान से मेलबर्न में महामुकाबला हुआ. मैच में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाकर 4 विकेट से बड़ी जीत हासिल की. पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत का पूरे देश ने जश्न मनाया. आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी भारत की जीत के जश्न में डूबे दिखे. जब भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ तब उर्वशी रौतेला भी ऑस्ट्रेलिया में थीं. लेकिन भारत की शानदार जीत के बाद अब उर्वशी ऑस्ट्रेलिया से निकल गई हैं
वायरल हुई उर्वशी की पोस्ट
उर्वशी ने फ्लाइट से अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी तस्वीरें पोस्ट की. फोटोज शेयर करने के साथ उर्वशी ने ऐसा कैप्शन लिखा, जिसकी खूब चर्चा हो रही हैं. उर्वशी ने लिखा- जाने की बात से मेरा दिल टूट रहा है....लेकिन मूव ऑन करने का समय है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












