
दिल्ली-NCR में रातभर हुई मूसलाधार बारिश, IMD का अलर्ट- अगले 7 दिन तक राजधानी में बरसेंगे बादल
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली के साथ ही NCR में बुधवार रात 10 बजे से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में और भी तेज बारिश की संभावना जताई है. इतना ही नहीं, IMD के अनुसार दिल्ली में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं.
दिल्ली-NCR में बुधवार रात 10 बजे से लगातार मूसलधार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में भारी जलजमाव हो गया है. जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. दिल्ली के मयूर विहार, आईटीओ, मंडी हाउस, लक्ष्मी नगर, पटेल नगर, मथुरा रोड, बदरपुर और दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया. वहीं, नोएडा के सेक्टर-12, 16, 62 और 18 समेत कई जगहों पर जलजमाव से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ.
भारत मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले घंटों में और भी भारी बारिश की संभावना जताई है. IMD के अनुसार दिल्ली में अगले 7 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली के साथ जारी रहने की संभावना है.
भारी बारिश से गिरा पारा बता दें कि दिल्ली के कई हिस्सों में 30 जुलाई (बुधवार) को भारी बारिश दर्ज की गई. सफदरजंग वेदर स्टेशन ने सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 15 मिमी बारिश दर्ज की.वहीं, पालम में 28.3 मिमी, लोधी रोड पर 7.7 मिमी और आयानगर में 1.6 मिमी बारिश हुई. बुधवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
जुलाई के महीने में दिल्ली में अबतक 235.2 मिमी बारिश हुई है. जो सामान्य औसत 209.7 मिमी से अधिक है. 1 जून से अबतक कुल 337.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य आंकड़ा 270.1 मिमी होता है. इस बार मानसून दिल्ली में जून के अंत में पहुंचा था.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






