
दिल्ली: 'ASI दे स्टेटस रिपोर्ट...' महरौली में धार्मिक संरचनाओं की सुरक्षा की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
AajTak
जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की बेंच ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ याचिका पर सुनवाई की, जिसमें इन निर्माण संरचनाओं की सुरक्षा के लिए निर्देश पारित करने से इनकार कर दिया गया था.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के महरौली में पुरातत्व संरक्षित पार्क के अंदर सदियों पुरानी धार्मिक संरचनाओं की सुरक्षा की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में याचिका दायर की गई थी. कोर्ट ने इस पर सुनवाई करते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI ) को पक्षकार बनाया और स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है. पार्क में 13वीं शताब्दी की बनी इमारतें हैं. ऐतिहासिक दस्तावेजों के मुताबिक, इस जगह पर 1317 ईसवी का आशिक अल्लाह दरगाह और बाबा फरीद की चिल्लागाह जैसी इमारते हैं.
जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की बेंच ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ याचिका पर सुनवाई की, जिसमें इन निर्माण संरचनाओं की सुरक्षा के लिए निर्देश पारित करने से इनकार कर दिया गया था.
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं और प्राधिकरण को पहले अदालत द्वारा गठित धार्मिक समिति के समक्ष अपना प्रतिनिधित्व करने का निर्देश दिया था. धार्मिक समिति द्वारा लिए गए फैसले को इसके कार्यान्वयन से पहले रिकॉर्ड में रखा जाना था.
'ASI को यह बताने दें कि...'
सुनवाई के दौरान बेंच ने कहा कि ASI को यह बताने दें कि कौन से स्मारक पुराने हैं और कौन से हाल ही में बने हैं. याचिकाकर्ताओं के पैरोकार सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ लूथरा ने कोर्ट को बताया कि संबंधित मामले में राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (NMA) भी एक पक्ष है. इसके बाद बेंच ने ASI और राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण को साइट का दौरा करने और स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है. रिपोर्ट को धार्मिक समिति के साथ भी शेयर किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के महरौली स्थित ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








