दिल्ली से यूपी, पंजाब-राजस्थान तक 122 ठिकानों पर NIA के छापे, लॉरेंस-गोल्डी के करीबियों पर बड़ी कार्रवाई
AajTak
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली, यूपी, पंजाब से राजस्थान तक देशभर में 122 ठिकानों पर छापेमारी की है. ये छापेमारी गैंगस्टर-खालिस्तानी टेरर नेटवर्क से जुड़े लोगों पर की गई है. बताया जा रहा है कि NIA ने ये छापेमारी लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, नीरज बवाना समेत दर्जन भर गैंगस्टर्स के करीबियों पर की गई है.

बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, एमपी में 122 ठिकानों पर छापेमारी की गई है. ये छापेमारी आतंक-ड्रग्स के तस्करों-गैंगस्टरों से सांठगांठ के मामले में की गई है.
कहां कितने ठिकानों पर छापेमारी?
दिल्ली -NCR: 32 जगह NIA की रेड जारी है. पंजाब-चंडीगढ़: 65 जगह पर छापेमारी की गई है उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़, बरेली और लखीमपुर में छापे मारे गए हैं. राजस्थान: 18 जगह पर NIA ने रेड डाली है. मध्य प्रदेश: 2 जगह NIA छापेमारी कर रही है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.