
दिल्ली: शाहदरा में बेड बॉक्स से मिली महिला की लाश, पति समेत तीन गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक फ्लैट से महिला की लाश मिलने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. हत्या के मामले में उसके पति को बिहार से गिरफ्तार किया गया है. महिला की पहचान अंजू उर्फ अंजलि के रूप में हुई थी. शव को एक कंबल में लपेटकर बेड बॉक्स में छिपाया गया था.
दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक फ्लैट के बेड बॉक्स में महिला की लाश मिलने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा ली है. हत्या के मामले में उसके पति को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पति आशिष कुमार (45) को रविवार तड़के बिहार से गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधिकारी के अनुसार, आशीष से पूछताछ की जा रही है.
शाहदरा फ्लैट में मिली थी सड़ी-गली लाश न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस को शाहदरा के एक फ्लैट में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी. महिला की पहचान अंजू उर्फ अंजलि के रूप में हुई थी. शव को एक कंबल में लपेटकर बेड बॉक्स में छिपाया गया था और वह बुरी तरह सड़ चुका था. पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि इस हत्याकांड में तीन लोग शामिल थे.
पति समेत तीन लोगों की साजिश
जांच में खुलासा हुआ कि अंजू की हत्या उसके पति आशिष कुमार, फ्लैट मालिक विवेकानंद मिश्रा (64) और एक ड्राइवर अभय कुमार झा उर्फ सोनू (29) ने मिलकर की थी. बताया जा रहा है कि अंजू ने इन तीनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद उन्होंने उसकी हत्या करने की साजिश रची.
प्यार के जाल में फंसाकर की हत्या
सूत्रों के मुताबिक, अंजू पहले लुधियाना चली गई थी, लेकिन आशीष ने उसे बहला-फुसलाकर वापस बुला लिया. इसके बाद आशीष, मिश्रा और झा ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद तीनों ने लाश को बेड बॉक्स में छिपाया और फरार हो गए.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








