
दिल्ली विधानसभा में पहली बार हिंदू नव वर्ष का होगा आयोजन, 2500 से ज्यादा लोग होंगे शामिल
AajTak
इस समारोह में दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सभी मंत्री भी उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करना और नई पीढ़ी को इसकी महत्ता से अवगत कराना है. इस कार्यक्रम में 2500 से ज्यादा लोग शामिल होने की संभावना है.
दिल्ली विधानसभा इस बार एक ऐतिहासिक आयोजन की गवाह बनने जा रही है. पहली बार हिंदू नव वर्ष को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं. पूरे विधानसभा भवन को सजाया गया है. इस खास मौके को और भी यादगार बनाने के लिए मशहूर गायक कैलाश खेर और उनका बैंड विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है.
इस समारोह में दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सभी मंत्री भी उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करना और नई पीढ़ी को इसकी महत्ता से अवगत कराना है. इस कार्यक्रम में 2500 से ज्यादा लोग शामिल होने की संभावना है.
पहली बार होगा ऐसा
दिल्ली में यह पहला अवसर है जब किसी सरकार ने हिंदू नव वर्ष को इतने बड़े स्तर पर मनाने की पहल की है. 30 मार्च से 14 अप्रैल तक बीजेपी सरकार कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है, जिसमें हिंदू नव वर्ष, नवरात्रि और अन्य हिंदू पर्वों को विशेष रूप से मनाने की योजना है. हर साल अब इसी तरह हिंदू फेस्टिवल वीक मनाया जाएगा, जिससे धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को और अधिक बढ़ावा मिलेगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: सरकारी स्कूल के छात्रों को फ्री मिलेगी Physicswallah की NEET-CUET कोचिंग, सीएम रेखा गुप्ता ने साइन किया MoU
पिछली आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि पहले केवल इफ्तार और इस्लामिक त्योहारों को महत्व दिया जाता था, जबकि नवरात्रि, हिंदू नव वर्ष और अन्य हिंदू पर्व उपेक्षित रहते थे. अब बीजेपी सरकार ने बड़े स्तर पर हिंदू त्योहारों के आयोजन की पहल की है. नवरात्रि को लेकर भी खास तैयारियां की जा रही हैं, जिसमें बड़े स्तर पर फलाहारी कार्यक्रमों का आयोजन शामिल होगा.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








