
दिल्ली: लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर चलती ट्रेन के आगे युवक ने लगाई छलांग और फिर...
AajTak
दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने चलती मेट्रो के आगे छलांग लगा दी. व्यक्ति को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. खुदकुशी की कोशिश करने वाले इस शख्स की वजह से थोड़ी देर के लिए मेट्रो सेवा भी बाधित हो गई. तीन दिनों पहले पीतमपुरा में एक महिला मेट्रो के आगे कूद गई थी.
देश की राजधानी दिल्ली में एक शख्स ने मेट्रो के आगे कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की. घटना लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर हुई जहां एक व्यक्ति ने मेट्रो आते ही उसके आगे छलांग लगा दी.
डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्होंने कहा इस घटना की वजह से दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर थोड़ी देर के लिए सेवा बाधित हो गई.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन समयपुर बादली की ओर जा रही थी, तभी शाम 5.47 बजे यात्री ट्रेन के सामने कूद गया. अधिकारी ने कहा, 'यात्री को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान विश्वविद्यालय-कुतुब मीनार के बीच ट्रेन सेवाओं को कुछ देर के लिए रोक दिया गया और शाम 6.15 बजे मेट्रो के सामान्य यातायात को बहाल कर दिया.
तीन दिन पहले पीतमपुरा में भी हुआ था ऐसा ही हादसा
बता दें कि अभी तीन दिनों पहले ही ऐसा हादसा पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन पर भी हुआ था जहां एक महिला ने खुदकुशी के इरादे से चलती मेट्रो के आगे छलांग लगा दी थी. अधिकारियों ने बताया था कि बीते शुक्रवार की दोपहर को चलती मेट्रो के सामने कूदने से 53 साल की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी.
घटना के कारण दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर सेवा भी थोड़ी देर के लिए बाधित हो गई थी. गंभीर रूप से घायल महिला को मेट्रो स्टाफ ने रोहिणी के बीएसए अस्पताल में भर्ती कराया था. इस हादसे में महिला का दाहिना हाथ कट गया था.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








