
दिल्ली: लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने कपल पर चाकू से किया हमला, MCD ऑफिस के पास हुई वारदात
AajTak
दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट इलाके के वेलकम क्षेत्र में शुक्रवार की शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां झील पार्क के पास चार अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर एक दंपत्ति पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
नई दिल्ली के वेलकम इलाके में एक दंपत्ति के साथ लूटपाट का विरोध करने पर चार अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया. इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है. इसी के साथ मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. यह घटना झील पार्क के करीब स्थित एमसीडी कार्यालय के पास हुई.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि वारदात शुक्रवार शाम करीब 7:40 बजे नॉर्थ-ईस्ट क्षेत्र के वेलकम इलाके की है. यहां पति-पत्नी अपने सामान्य कामकाज के बाद झील पार्क से गुजर रहे थे. इसी दौरान चार अज्ञात हमलावरों ने महिला का पर्स लूटने का प्रयास किया. पर्स में एक हजार रुपये कैश और अन्य सामान था.
जब दंपत्ति ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को पास के जेपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: शौचालय की सफाई को लेकर हुए झगड़े में दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत
पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. अधिकारियों ने बताया कि लुटेरों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. इसके अलावा, घटना के चश्मदीदों से भी पूछताछ की जा रही है.
इस घटना के बाद आसपास के लोगों और पार्क में घूमने आने वालों में भय का माहौल बन गया. दिल्ली पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







