
दिल्ली: युवक ने सिग्नेचर ब्रिज से लगाई छलांग, पुलिस ने जान पर खेलकर बचाए प्राण
AajTak
मनीष दीक्षित को ट्रॉमा सेंटर सिविल लाइंस में भर्ती कराया गया और अब वह खतरे से बाहर है. उसके परिवार के सदस्यों को अस्पताल बुलाकर मनीष दीक्षित को उन्हें सौंप दिया गया.
दिल्ली पुलिस ने सिग्नेचर ब्रिज से नीचे यमुना नदी में कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश करने वाले युवक को डूबने से बचा लिया. जान देने की कोशिश करने वाले युवक का नाम मनीष दीक्षित है. पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया है.
दरअसल, 12 मार्च को पहाड़गंज में अलवर कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि होटल रेपोज विला में रहने वाले एक लड़के ने ट्विटर पर ट्वीट किया है कि वह अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रहा है.
सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर गुरिश बाल्यान, कांस्टेबल प्रवीण और कांस्टेबल सुनील समोता के साथ इंस्पेक्टर रविंदर कुमार तोमर के नेतृत्व में होटल रेपोज विला पहुंचे और उक्त लड़के के लिए होटल की जांच की.
जांच में सामने आया कि राजस्थान अलवर निवासी मनीष दीक्षित नाम का एक लड़का होटल में रह रहा है, लेकिन बिना चेक आउट किए 15 मिनट पहले ही होटल से निकल गया है. आस-पास के इलाके में गहन तलाशी ली गई और उसके फोन पर संपर्क करने की कोशिश की कोशिश लगातार जारी रही, लेकिन उसने अपना फोन नहीं उठाया.
उसके मोबाइल फोन के वर्तमान लोकेशन को ट्रैक किया गया, जो बाद में सिग्नेचर ब्रिज पर रुकी हुई मिली. तत्काल नियंत्रण कक्ष ने उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर थाने को वायरलेस पर संदेश भेजा.
सिग्नेचर ब्रिज के ऊपर मौजूद युवक यमुना नदी में कूद सकता है, इस खतरे को भांपते हुए उप निरीक्षक गुरिश बाल्यान की टीम बिना देर किए सिग्नेचर ब्रिज पर पहुंची और देखा कि एक लड़का यमुना नदी में डूबते हुए चिल्ला रहा था.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







