
दिल्ली में UNHCR दफ्तर के बाहर अफगानों का प्रदर्शन जारी, इंग्लिश टीचर ने बताया क्या हैं मांगें
AajTak
दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन में 38 साल के अहमद खान अंजाम भी शामिल हैं. अफगान मूल के इस अंग्रेजी टीचर की बहन और मां अफगानिस्तान में फंस गए हैं.
राजधानी दिल्ली में मौजूद UNHCR (शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र का उच्चायुक्त) दफ्तर के बाहर अफगानी नागरिकों का प्रदर्शन जारी है. वसंत विहार में गुरुवार को प्रदर्शन का चौथा दिन है. इन लोगों की मांग है कि अफगान में फंसे उनके रिश्तेदारों को जल्द से जल्द निकाला जाए. UNHCR दफ्तर के बाहर जमा लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. ये लोग रिफ्यूजी कार्ड, पुराने बंद कुछ केसों को खोलने और दूसरे देशों में शरण की इजाजत की मांग कर रहे हैं.More Related News













