
दिल्ली में AAP के 10 साल: केजरीवाल के वो फैसले जिन्होंने फीकी कर दी ब्रांड AK की चमक
AajTak
दिल्ली की सत्ता पर लगातार 10 साल काबिज रहने के बाद अब अरविंद केजरीवाल को जनता ने सत्ता से बेदखल कर दिया है. बीते दो कार्यकाल के दौरान केजरीवाल ने खुद को 'कट्टर ईमानदार' नेता के तौर पर प्रोजेक्ट किया था लेकिन अब इस छवि को नुकसान पहुंचा है.
दिल्ली में लगातार तीन बार सत्ता संभालने वाली आम आदमी पार्टी को इस बार के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है. अन्ना आंदोलन से निकली AAP चुनावी राजनीति में एंट्री के साथ ही 2013 में दिल्ली की सत्ता पर काबिज हो गई थी. इसके बाद 2015 में ऐतिहासिक 67 सीटें और 2020 में 62 सीटें जीतकर लगातार दिल्ली में ब्रांड केजरीवाल मजबूत होता गया. पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खुद को कट्टर ईमानदार नेता के तौर पर प्रोजेक्ट किया और यह दांव कारगर भी रहा. हालांकि दूसरे कार्यकाल के आखिर में पार्टी के टॉप नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों ने इस छवि को नुकसान पहुंचाया और चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल के जेल जाने से AAP की शिकस्त की कहानी लिखी जा चुकी थी.
भ्रष्टाचार के आरोप में जेल
शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सत्येंद्र जैन से लेकर संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल के जेल जाने से चुनाव बदल गया. पहले माना जा रहा था कि जेल से वापस आकर इस्तीफा देने वाले केजरीवाल चुनाव में इस मुद्दे को भुना लेंगे, क्योंकि उन्होंने चुनाव से ठीक पहले आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बना दिया था, ताकि खुद बेदाग छवि के साथ चुनाव में उतर सकें. हालांकि बीजेपी ने इस मुद्दे को प्रचार के दौरान खूब भुनाया और केजरीवाल की 'कट्टर ईमानदार' वाली छवि को 'कट्टर बईमान' के तौर पर प्रोजेक्ट किया. केजरीवाल ने भी चुनाव प्रचार के दौरान अपनी छवि का फैसला जनता पर छोड़ते हुए कहा था कि अगर हम ईमानदार हैं तो हमें जिताकर विधानसभा भेजना.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में कमल खिला... अब मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे हैं BJP के ये 5 नेता
जनता के आक्रोश की एक वजह केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के तमाम आरोपों के बावजूद उनका दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहना मानी जा रही है. केजरीवाल ने 150 से ज्यादा दिन जेल में गुजारने के बाद भी सीएम पद से इस्तीफा नहीं दिया और जब इस्तीफा दिया तब भी अगले चुनाव में सीएम पद के लिए अपना नाम खुद तय कर दिया था. मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान करते हुए उन्होंने आतिशी को चुनाव से ठीक पहले सीएम बनाया और आतिशी भी लगातार खुद को अस्थाई सीएम कहती रहीं ताकि कुर्सी पर केजरीवाल की दावेदारी मजबूत रहे.
शराब की दुकानों को लेकर गुस्सा

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







