
दिल्ली में हर रोज मिल रहे 5 से 7 कोरोना मरीज, एक्सपर्ट बोले- नया वैरिएंट JN1 जिम्मेदार नहीं
AajTak
स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बड़े स्तर पर जीनोम जांच हो रही है. बहुत जल्दी यह साफ होगा कि नए वैरिएंट की बढ़ते हुए कोविड केसों में कितनी भूमिका है. अभी तक के बढ़ते हुए मामलों में ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट XBB के कारण थे.
देश में बढ़ते कोरोना के मामलों ने एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कोविड के नए वैरिएंट जेएन.1 के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इस क्रम में दि्लली में रोजाना 400 से 500 सैंपल टेस्ट किए जा रहे हैं. इनमें से 5 से 7 कोरोना पॉजिटिव मामले रोजाना दर्ज हो रहे हैं. इनका पॉजिटिविटी रेट 1% से भी काम है. दिल्ली के अस्पतालों में कुल 4 कोरोना के मरीज भर्ती हैं. हालांकि बढ़ रहे मामलों के लिए नया स्ट्रेन जिम्मेदार नहीं है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बड़े स्तर पर जीनोम जांच हो रही है. बहुत जल्दी यह साफ होगा कि नए वैरिएंट की बढ़ते हुए कोविड केसों में कितनी भूमिका है. अभी तक के बढ़ते हुए मामलों में ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट XBB के कारण थे. INSACOG के प्रमुख एन के अरोड़ा ने बताया कि अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से अभी तक सब वैरिएंट JN1 के 22 केस सामने आए हैं. पिछले 4 से 6 महीने में कोविड केसों को देखें तो 85 से 90% XBB वैरिएंट के ही हैं.
चौथी बूस्टर डोज की जरूरत नहीं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नए वेरिएंट JN.1 को लेकर पूरी तरह अलर्ट है तो वहीं देश में एक दिन में कोविड-19 के 656 नए मामले रिपोर्ट किए गए. दरअसल, जनवरी 2022 से ओमिक्रॉन ही ज्यादा एक्टिव है और थर्ड वेव का कारण भी यही वैरिएंट था. लगातार वायरस में हो रहे म्यूटेशन से वैरिएंट में बदलाव होता है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि नए सब वैरिएंट के खिलाफ एडिशनल बूस्टर डोज की जरूरत नहीं है.
बता दें कि वैरिएंट JN.1 के तेजी से बढ़ने के कारण इसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न कहा गया है. इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह साफ कर दिया है कि चौथी बूस्टर डोज नए वैरिएंट के लिए जरूरी नहीं है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










