
दिल्ली में स्कूल-कॉलेज खुलने की गाइडलाइन्स जारी, 8वीं से कम के स्कूल अभी रहेंगे बंद
AajTak
राजधानी दिल्ली में कोरोना के कम होते मामलों के बीच स्कूल-कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों को खोलने की तैयारी है. सोमवार को DDMA द्वारा सभी गाइडलाइन्स भी जारी कर दी गई हैं. इनके मुताबिक, 8वीं तक के स्कूलों को अभी दिल्ली में बंद ही रखा जाएगा.
राजधानी दिल्ली में कोरोना के कम होते मामलों के बीच स्कूल-कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों को खोलने की तैयारी है. सोमवार को DDMA द्वारा सभी गाइडलाइन्स भी जारी कर दी गई हैं. इनके मुताबिक, 8वीं तक के स्कूलों को अभी दिल्ली में बंद ही रखा जाएगा. DDMA के आदेशानुसार, 9वीं क्लास से ऊपर के सभी स्कूल, कॉलेज, ट्रेनिंग सेंटर, लाइब्रेरी को 50 फीसदी की क्षमता के साथ खोला जाएगा. आदेश में कहा गया है कि सभी संस्थानों को कोरोना की गाइडलाइन्स का पालन करते हुए छात्रों को बुलाना चाहिए.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












