
दिल्ली में सुबह-शाम बनी रहेगी ठंडक, जानें इस पूरे हफ्ते कैसा रहेगा राजधानी का मौसम
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय में बने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दिल्ली में इस पूरे हफ्ते सुबह और शाम के समय ठंडक बनी रहेगी. हालांकि उसके बाद राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार जताए गए हैं.
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है. पश्चिमी हिमालय में बनें वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दिल्ली में सुबह और रात के समय में एक बार फिर से ठंडक महसूस होने लगी है. मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों से आ रही सर्द हवाओं के कारण दिल्ली के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि 8 मार्च तक मौसम साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है. दिल्ली का तापमान दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बारिश की कोई संभावना नहीं है. लेकिन पहाड़ी राज्यों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों से गुजर रहा है, जिसके कारण मौसम की गतिविधियां पहाड़ों तक ही सीमित है. इससे पहाड़ी क्षेत्रों में अगले 2 दिनों में छिटपुट, हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी. वहीं सिस्टम कमजोर है इसलिए मैदानी इलाकों में किसी तरह की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना नहीं है. यहां तक कि मैदानी इलाकों में हवा के पैटर्न में भी ज्यादा बदलाव नहीं आएगा. कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक इसके अलावा राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में छिटपुट बादल छाए हुए हैं. आंशिक रूप से छाए बादल इस क्षेत्र में उच्च क्षोभमंडलीय स्तर पर बहने वाली तेज पश्चिमी जेट स्ट्रीम का परिणाम है. इस धारा का मुख्य क्षेत्र अक्षांश में ऊपर और नीचे बदलता रहता है, जिस कारण बादल भी इस भी बदलते रहते हैं.वहीं दिल्ली-एनसीआर में दोपहर के आसपास यह बादल साफ हो जाएंगे और बाद में अच्छी धूप निकलने की उम्मीद है. कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट मौसम विभाग की मानें तो शनिवार 9 मार्च दोपहर तक आसमान साफ, सुखद ठंडी हवाएं और खूब चमक होने की उम्मीद है. अगले सप्ताह की शुरुआत तक एक बार फिर बादलों की चादर छा सकती है, जिससे धूप कम हो सकती है. वहीं विकिरणों के बाहर निकलने पर रोक लगने से सुबह का तापमान भी दोहरे अंक में पहुंच सकता है और अधिकतम तापमान भी सामान्य 27-28 डिग्री सेल्सियस के करीब जा सकता है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







