
दिल्ली में मॉकड्रिल से पहले सिक्योरिटी टाइट, शहरभर में लगाए चेकपोस्ट, भीड़भाड़ वाले इलाकों में एंटी-सैबोटाज जांच
AajTak
एजेंसी के मुताबिक पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभिषेक धनिया ने बताया कि नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने को प्राथमिकता देते हुए प्रमुख एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर गाड़ियों की बारीकी से जांच की जा रही है. ये कदम किसी भी संभावित आतंकी खतरे को रोकने के लिए उठाया गया है. हम नागरिकों और यात्रियों से सहयोग की अपील करते हैं.
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान जंग के मुहाने पर खड़े हैं. इसी बीच केंद्र सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल यानी बुधवार को प्रस्तावित मॉक ड्रिल से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में दिन-रात गश्त बढ़ा दी है, विशेष रूप से बाजारों और पर्यटक स्थलों पर खास नजर रखी जा रही है. कनॉट प्लेस, इंडिया गेट, जनपथ, यशवंत पैलेस, गोल मार्केट जैसे प्रमुख इलाकों में विशेष गश्ती दलों को तैनात किया गया है. मंगलवार सुबह पुलिस टीम ने कनॉट प्लेस में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी भी की.
एजेंसी के मुताबिक पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभिषेक धनिया ने बताया कि नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने को प्राथमिकता देते हुए प्रमुख एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर गाड़ियों की बारीकी से जांच की जा रही है. ये कदम किसी भी संभावित आतंकी खतरे को रोकने के लिए उठाया गया है. हम नागरिकों और यात्रियों से सहयोग की अपील करते हैं.
वहीं, दक्षिण-पश्चिम जिले के डीसीपी सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि लोगों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पैदल गश्त की जा रही है. इस पहल का उद्देश्य सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है.
सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी जिलों के डीसीपी को तैयारियों के लिए विस्तृत योजनाएं बनाने के निर्देश दिए हैं. डीसीपी अपने-अपने इलाकों में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) और थाना प्रभारियों (SHO) के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं.
एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर भी अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है. डीसीपी खुद अपनी ज़िम्मेदारियों का निरीक्षण कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि रात के समय विशेष रूप से गश्त को तेज किया गया है. मोटरसाइकिल गश्ती दलों और घनी आबादी वाले इलाकों में विशेष पिकेट लगाए गए हैं, जिससे पुलिस की मौजूदगी लगातार बनी रहे.
स्थानीय लोगों से संवाद कर सतर्कता बरतने के निर्देश

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












