
दिल्ली में फर्जी अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट के जरिए ठगी करने वाले दो लोग गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली में सीबीआई और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट के जरिए लोगों से ठगी करने वाले दो ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान राकेश सिंह और सचिन सांगवान के रूप में हुई है. दोनों ने विदेश से आए पार्सल को लेकर एक व्यक्ति को फोन कर गिरफ्तारी वारंट जारी होने का झांसा दिया और उनसे ठगी की थी.
देश की राजधानी दिल्ली में डिजिटल अरेस्ट के जरिए लोगों से ठगी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सोमवार को कहा कि आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों को धोखा दिया था.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा, 'डिजिटल गिरफ्तारी' एक ऐसी ट्रिक है जहां आरोपी खुद को कानून प्रवर्तन एजेंसी के अधिकारी, जैसे कि सीबीआई या सीमा शुल्क अधिकारी बताते हैं, और फर्जी अंतरराष्ट्रीय पार्सल के नाम पर वीडियो कॉल करके लोगों को गिरफ्तारी की धमकी देते हैं.
पकड़े गए दो आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान राकेश सिंह (26) और सचिन सांगवान (25) के रूप में हुई है. दिल्ली पुलिस के उपायुक्त रोहित मीना ने कहा, '28 मार्च, 2023 को, सौरभ पिल्ले ने एनसीआरपी वेब पर एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज की थी जहां उन्होंने पुलिस को बताया था कि उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय कूरियर कंपनी के प्रतिनिधि का फोन आया, जिसने बताया कि मुंबई से उनके नाम पर एक पैकेज बुक किया गया था, जिसमें एक एटीएम कार्ड, एक सिम था.
उन्होंने कहा, कर्मचारी ने उसे पुलिस को सूचित करने और कोलाबा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करने की सलाह दी और कॉल को फर्जी क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को ट्रांसफर कर दिया, जिन्होंने वीडियो कॉल पर उससे पूछताछ की.
फर्जी अधिकारी बनकर दिखाया वारंट

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








