
दिल्ली में नशे और रफ्तार के कॉकटेल ने कुचले छह लोग, क्यों नाराज स्टूडेंट्स ने दिया धरना?
AajTak
दिल्ली में नशे और रफ्तार का कॉकटेल देखने को मिला है. एक बेकाबू कार ने पांच UPSC अभ्यर्थियों समेत छह लोगों को कुचल डाला है. एक की हालत गंभीर है. उसके बाद छात्र धरने पर बैठ गए. ड्राइवर को मौके से पकड़ लिया गया है. वो नशे में पाया गया है.
दिल्ली का ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके फिर चर्चा में है. यहां नशे और रफ्तार का कॉकटेल देखने को मिला है. मंगलवार शाम एक आई टेन कार ने छह लोगों को कुचल डाला. ये सभी लोग सड़क पर पैदल चल रहे थे. घायलों में UPSC की तैयारी कर रहे पांच अभ्यर्थी भी शामिल हैं.
हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे कार सवार को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा. कार चला रहा शख्स नशे में धुत था. पुलिस ने बताया कि कार चालक प्रेम कुमार (45) को मौके पर ही पकड़ लिया गया. ब्रीथलाइजर जांच में वो शराब के नशे में पाया गया. घटना शाम करीब छह बजे की है.
धरने पर बैठ गए स्टूडेंट्स, पुलिस ने उठाया
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है. छात्रों में दो लड़कियां शामिल हैं. हादसे के बाद गुस्साए अभ्यर्थी धरने पर बैठ गए, जिन्हें पुलिस ने समझा-बुझाकर सड़क से हटाया.
ड्राइवर की मेडिकल जांच
पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) एम हर्षवर्धन ने बताया, ड्राइवर की मेडिकल जांच चल रही है और शराब के लेवल का पता लगाने के लिए उसका ब्लड सैंपल लिया गया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












